मिस इंडिया रह चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने अपनी डेब्यू फिल्म 'आशिक बनाया आपने' में जबरदस्त बोल्ड सीन देकर लोगों का दिल जीत लिया था। हाल ही में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सनसनीखेज खुलासे किए हैं जिन्हें लेकर वह पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने #metoo कैम्पेन के तहत कई दिग्गज सेलेब्रिटीज पर यौन शोषण का आरोप लगाया है, जिसने फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर इस टॉपिक पर बहस छेड़ दी है।
विज्ञापन
2 of 6
tanushree
तनुश्री की ये तस्वीर साल 2004 की है जब उन्होंने मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स 2004 में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें वह टॉप 10 में जगह बना पाई थीं।
विज्ञापन
3 of 6
tanushree
इसके बाद साल 2005 में तनुश्री ने फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से डेब्यू किया था। पहली फिल्म में ही उनकी बोल्डनेस और खूबसूरती का हर कोई कायल हो गया था, लेकिन आज वह इतना बदल गई हैं कि अगर आप उनकी लेटेस्ट तस्वीरों को ध्यान से देखेंगे तो शायद आप उन्हें पहचान भी नहीं पाएंगे।
4 of 6
tanushree
तनुश्री के पहले के और अब के लुक में जमीन आसमान का फर्क है। इस बात का अंदाजा आप खुद उनकी इन लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर लगा सकते हैं। पहले के मुकाबले वह काफी बदल गई हैं और उनका वजन भी काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन
5 of 6
tanushree
हॉट तनुश्री अब पूरे कपड़ों में नजर आने लगी हैं। उनके चेहरे पर भी काफी फैट जमा हो गया है जिस वजह से उनको पहचान पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। शुरुआत में जब तनुश्री का यह लुक सामने आया तो उनके फैंस के लिए ये काफी हैरान करने वाला था।
उनके इस लुक की तस्वीरें देखकर उनके कितने सारे फैंस उन्हें पहचान भी नहीं पाए थे, तो वहीं कुछ को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ था। आपको बता दें, तनुश्री आखिरी बार साल 2010 में आई फिल्म 'अपार्टमेंट' में दिखी थीं।