फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमन्ना भाटिया की बैकलेस जालीदार ड्रेस देख भूल जाएंगे सबकुछ, लग रहीं बेहद स्टाइलिश

Thu, 29 Apr 2021 12:17 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
,तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram
तमन्ना भाटिया की लेटेस्ट तस्वीरों में ड्रेस देख कोरोना महामारी के पहले की सामान्य लाइफ याद आ जाएगी। इन दिनों ज्यादातर सितारे एयरपोर्ट पर ही स्पॉट हो रहे हैं। लेकिन एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ग्लैमरस लुक के साथ एयरपोर्ट पर नहीं बल्कि जुहू में नजर आईं। 
विज्ञापन

2 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम
तमन्ना भाटिया का स्टाइल सेंस कमाल का है। फिर वो चाहे किसी इवेंट के लिए रेडी हो या फिर एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। इस बार भी उनका गॉर्जियस लुक फैंस को नजर आया। जब वो मुंबई में स्पॉट हुईं। इस दौरान तमन्ना ने मस्टर्ड यलो कलर की मैक्सी ड्रेस पहन रखी थी। जिसे देख कई लड़कियां इस ड्रेस की फैन हो जाएंगी। 
विज्ञापन

3 of 5
,तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram
तमन्ना की इस ड्रेस की डिजाइन से लेकर फैब्रिक तक सबकुछ कमाल का था। ब्रालेट डिजाइन के साथ इस पर क्रोशिया डिजाइन को ऐड किया गया था। वहीं बैकलेस डिजाइन इसे ग्लैमरस बनाने के लिए काफी दिख रही थी। साथ में बैक पर नॉट भी लगी थी। जो काफी आकर्षक नजर आ रही थी। 

4 of 5
,तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram
तमन्ना ने इस खूबसूरत मैक्सी ड्रेस को ट्रांसपैरेंट हील्स के साथ मैच किया था। वहीं साथ में ब्लैक एंड व्हाइट कलर का बॉक्स स्लिंग बैग शानदार लग रहा था। चेहरे पर सेफ्टी के लिए लगाए मास्क के बावजूद तमन्ना का ग्लॉसी मेकअप उनके फोरहेड से साफ पता चल रहा था। वहीं मिस भाटिया खुले वेवी बालों के साथ गजब ढाती दिख रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम
वैसे ये पहला मौका नही है जब तमन्ना की ड्रेस ने लड़कियों को इंप्रेस किया है। पिछले दिनों इवेंट के लिए रेडी तमन्ना फ्लोरल प्रिंट की मैक्सी ड्रेस में तैयार थीं। जिसकी नेकलाइन पर बनीं इलास्टिक डिजाइन और बिशप स्लीव इसे खास बना रही थी। वहीं तमन्ना ने इस खूबसूरत ड्रेस के साथ मेसी हेयर और बन बना रखा था। जो उनके लुक को आकर्षक दिखा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें