लॉकडाउन की वजह से लोग घर पर समय बिता रहे हैं। मुश्किल की इस घड़ी में लोग सोशल मीडिया पर मजेदार चैलेंज दे कर मनोरंजन कर रहे हैं। जिसमें सेलेब्स भी काफी एक्टिव रहते हैं। T-Shirt Challenge को पूरा करने में भी सितारों ने काफी दिलचस्पी दिखाई थी। जिसके बाद एक और नया चैलेंज लोगों ने शुरू किया है। जिसमें तकिया को अपने शरीर पर रखकर किसी बेल्ट से बांधना है। अजीब से लग रहे इस चैलेंज कई सारे लोगों ने पूरा किया है। जिसका चस्का अब फिल्मी सितारों को भी लग गया है।