फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार की इस हीरोइन ने साड़ी में लगाया ग्लैमर का तड़का, मैगजीन के लिए कराया फोटोशूट

Fri, 13 Mar 2020 05:05 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
अक्षय कुमार के साथ फिल्म एंटरटेनमेंट में काम कर चुकी तमन्ना भाटिया ने एक्टिंग करियर के 15 साल पूरे कर लिए हैं। दक्षिण की फिल्मों से एक्टिंग में आने वाली तमन्ना ने बाहुबली फिल्म में भी काम किया है। तमन्ना भाटिया साउथ की फेमस हीरोइनों में से एक हैं और बॉलीवुड में भी अपना नाम बना चुकी हैं। पिछले दिनों फैशन मैगजीन के लिए कराए फोटोशूट में वो गजब की खूबसूरत दिख रहीं हैं। तमन्ना का स्टाइल सेंस काफी अच्छा है और वो अक्सर ही अपने एलिगेंट लुक में नजर आ जाती हैं। लेकिन साड़ी के साथ किए उनके इस एक्सपेरिमेंट में गजब ढाती नजर आ रही हैं। चलिए देखे तमन्ना की खूबसूरत तस्वीरें।


 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : instagram
पीच रंग की साड़ी और ऑफ शोल्डर ब्लाउज में कराए फोटोशूट में तमन्ना का लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। मेसी बन और ब्लू आई शैडो के साथ पिंक चिक्स और न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ डायमंड नेकपीस पहने तमन्ना पोज देती नजर आ रहीं है। शिमरी बॉर्डर वाली इस साड़ी के साथ फ्लोरल जैकेट को कंधे पर रखे तमन्ना ने कूल लुक अपनाया है जिसे देख हर लड़की उनकी फैन हो जाएगी।




 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : instagram
वहीं दूसरी तस्वीरों में पाउडर पिंक कलर की साड़ी और बोन कॉलर स्लीवलेस ब्लाउज के साथ इसे टीमअप किया गया है। प्लेन साड़ी और रेशमी कढ़ाई वाले ब्लाउज के साथ सिल्वर रंग का स्पार्कलिंग जैकेट पहने दिख रहीं है। तमन्ना ने इस लुक के साथ केवल बालों को ओपन किया है और मेकअप वहीं है। जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।


 

4 of 5
- फोटो : instagram
तमन्ना अपनी हर तस्वीर में साधारण से साधारण साड़ी में ग्लैमर का तड़का लगाते नजर आ रही हैं। शिमरी पिंक जैकेट के साथ नीले रंग की सिल्क की साड़ी पहनी है। इन तस्वीरों को फैशन मैगजीन वेडिंग वाउज ने शेयर किया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tamanna bhatia - फोटो : instagram
तमन्ना ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जिसमें वो काफी ग्लैमरस नजर आ रहीं हैं। सफेद रंग की शिमरी और रेशमी कढ़ाई वाली साड़ी के साथ शिमरी शर्ट को टीमअप किया गया है। जो बिल्कुल ही अलग लुक देता नजर आ रहा है। तमन्ना की इन तस्वीरों को देख आने वाले समय में फैशन ट्रेड का अनुमान लगाया जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें