तमन्ना भाटिया वैसे तो हिंदी फिल्मों में इन दिनों कम ही दिखाई देती हैं। लेकिन उनके फैंस की तादाद कम नही है। वहीं तमन्ना अपने फैशन सेंस और स्टाइल की वजह से भी हर किसी के दिलों पर राज करती हैं। फिर वो चाहे उनकी कैजुअल आउटिंग हो या फिर एयरपोर्ट लुक, हर बार वो कंफर्ट के साथ ग्लैमर का तड़का लगाना नहीं भूलतीं।