फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमकीले बैकलेस गाउन में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं तापसी, लंबे समय बाद दिखा ये अवतार

Mon, 29 Mar 2021 03:09 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
तापसी के प्रशंसक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं - फोटो : instagram

हाल ही में तापसी पन्नू ने अपने इंस्टा अकाउंट पर चमकीला गाउन पहनकर अलग-अलग पोज में तस्वीरें डाली हैं। इन तस्वीरों को देखकर तापसी के प्रशंसक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं क्योंकि इन तस्वीरों में वे बला की खूबसूरत लग रही हैं। तापसी को बॉलीवुड में बोल्ड और टफ अभिनेत्री की तरह देखा जाता है लेकिन इस तस्वीर में तो उनकी छवि बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है। अगली स्लाइड्स से देखिए तापसी का यह सुंदर रूप। 

विज्ञापन

2 of 7
तापसी पन्नू फिल्मफेयर अवार्डस - फोटो : instagram

ऐसा है गाउन
तापसी ने बॉडीकॉन गाउन पहना है जो कि बैकलेस होने के साथ ही लेगकट भी है। वे क्रॉस लेग करके बैठी हैं, जिस वजह से उनके गाउन का सारा फ्लो एक तरफ जा रहा है, जो कि वाकई बहुत अच्छा दिखाई दे रहा है। तापसी के गाउन में पीछे की तरफ, कमर पर एक अच्छा सा बो भी है। आगे से गाउन का गला डिप है, जिसे कि उन्होंने बहुत अच्छे से कैरी किया हुआ है। 

विज्ञापन

3 of 7
राजकुमारियों सी लग रही हैं तापसी - फोटो : instagram

कलर-कॉम्बिनेशन का है जादू
तापसी का गाउन सामान्य गाउन से इसलिए भी अलग है क्योंकि इसका कलर कॉम्बिनेशन अपने आप में विशेष है। ऊपर से यह सफेद और बहुत हल्के गुलाबी रंग के मिश्रण से बने किसी चमकीले रंग में है तो नीचे आते- आते यह पूरा पर्पल हो रहा है। गाउन पर मौजूद चमक  दूर से ही चमकती हुई दिखाई दे रही है। 

4 of 7
इस लुक के साथ एकदम परफेक्ट लग रहा है - फोटो : instagram

फ्लॉवर वाला बैंड बन चुका है ट्रेंड
तापसी ने किसी राजकुमारी की तरह अपने बालों पर सिल्वर कलर का फ्लॉवर बीड वाला हेयर बैंड लगाया हुआ है, जो कि उनके इस लुक के साथ एकदम परफेक्ट लग रहा है। हाथों में साधारण सी सिल्वर अंगुठी पहन रखी है और कानों में भी इन से ही मिलते जुलते इयररिंग्स हैं। पैरों में सिल्वर कलर की हील्स डाल रखी हैं।

विज्ञापन

5 of 7
न्यूड शेड की लिपस्टिक लगाई है - फोटो : instagram

मेकअप है एकदम बराबर
तापसी ने अपनी त्वचा के अनुसार ही मेकअप किया है। बहुत ज्यादा गोरेपन के लिए उन्होंने मेकअप नहीं किया है। न्यूड शेड की लिपस्टिक लगाई है। आई- ब्रो को राउंड शेप दिया है और काजल, मस्कारा, लाइनर, आदि का प्रयोग किया है। मेकअप पूरी बॉडी पर है ताकि त्वचा कहीं से भी अलग न दिखे। 

विज्ञापन

6 of 7
जूलरी अनमोल ज्वेलर्स और अजोटिक द्वारा है - फोटो : instagram

जारा उमरीगर ने डिजाइन की है गाउन
फिल्मफेयर अवार्डस के लिए तैयार की गई यह विशेष गाउन जारा उमरीगर की कल्पना है। बालों को स्टाइल अमित ठाकुर ने किया है। जूलरी अनमोल ज्वेलर्स और अजोटिक द्वारा है। मेकअप गुइया द्वारा किया गया है और इस लुक की स्टाइलिंग देवकी ने की है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सितारों वाले इमोजी से कमेंट किया है - फोटो : सोशल मीडिया
दिया मिर्जा ने किया है कमेंट
तापसी ने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को डालते हुए लिखा है कि 'आओ, इस शाम चमकते हैं'। जिसपर दिया मिर्जा ने सितारों वाले इमोजी से कमेंट किया है और भी कई सारे प्रशंसकों ने तापसी के इस लुक की जमकर तारीफ की है और करे भी क्यों न तापसी इसमें लग ही इतनी खूबसूरत रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें