फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी की इन तस्वीरों ने एक बार फिर चुराया फैंस का दिल, हर एक में दिख रहीं लाजवाब

Thu, 21 Jan 2021 06:36 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
sunny leone - फोटो : instagram
सनी लियोनी का जादू हमेशा ही फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। भले ही कुछ दिनों पहले सनी बॉलीवुड से लगभग गायब सी हो गई थीं। लेकिन इन दिनों वो लगातार किसी ना किसी कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी और पपराजी के कैमरे में मुंबई की सड़कों पर कैद होती दिख जाती है। ऐसे में एक बार फिर फैंस भी उनके लेटेस्ट लुक की तस्वीरें देख पा रहे हैं। अभी हाल ही में पति और बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सनी का जबरदस्त लुक देखने को मिला। यहीं नहीं इन दिनों इंस्टाग्राम पर भी सनी जमकर तस्वीरें साझा कर रही हैं। जिसमे उनकी खूबसूरती देख नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसी ही तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 4
sunny leone - फोटो : instagram
बाम्बे टाइम्स फैशन वीक के लिए तैयार सनी ने रैंपवॉक की कई सारी तस्वीरें पोस्ट की थीं। जिसमे वो गोल्डन रंग के चमचमती सितारों वाली शार्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं इस ड्रेस के साथ काले रंग के थाई हाई हील्स बूट संग उनका लुक हमेशा की तरह आकर्षक है। साथ ही मेकअप से लेकर उनकी पोनीटेल सबकुछ बिल्कुल परफेक्ट नजर आ रहा था।
विज्ञापन

3 of 4
sunny leone - फोटो : instagram
सनी लियोनी बोल्ड लुक में जितना कहर बरपाती हैं। उतना ही लाजवाब उनका ड्रेसिंग सेंस है। सिंपल लेकिन ग्लैमरस कपड़ों से वो हर बार सबकी तारीफ लूटने में कामयाब हो जाती है। सिल्वर पेंसिल स्कर्ट और ढीलीढाली फ्रंट नॉट क्रॉप शर्ट के साथ नये साल के जश्न में सनी का लुक अट्रैक्टिव था। 
विज्ञापन

4 of 4
sunny leone - फोटो : instagram
डिनर डेट के लिए पति के साथ निकलीं सनी का स्टाइल एक बार फिर हर किसी का दिल चुराने में कामयाब हो गया था। इस डेट के लिए सनी ने स्पैगेटी टॉप के ऊपर क्रोचेट टॉप पहन रखा था। वहीं इस टॉप के साथ एस्मेट्रिक हेमलाइन की स्कर्ट के साथ मैच किया गया था। वहीं टॉप नॉच हाई बन और रेड लिप्स में वो गजब ढा रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें