Summer Office Outfits: मौसम बदल रहा है ऐसे में गर्मी के दिनों अक्सर लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि आखिर ऑफिस में क्या पहनकर जाएं तो आरामदायक भी रहे और प्रोफेशनल भी दिखें। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गर्मी के मौमस में ऑफिस जानें के कपड़ों के विकल्प
- फोटो : freepik.com
Best Fabrics For Office In Summer: गर्मियों का मौसम शुरु हो चुका है और गुजरते दिन के साथ तापमान धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। ऐसे में वर्किंग प्रोफेशनल्स के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि तपती धूप और पसीने के बीच खुद को 'कूल' और 'प्रोफेशनल' कैसे बनाए रखें।
अक्सर भारी फॉर्मल्स और गहरे रंग गर्मियों में न सिर्फ गर्मी सोखते हैं, बल्कि आपको दिन भर असहज और सुस्त महसूस कराते हैं। आज के नए फैशन ट्रेंड्स के अनुसार ऑफिस वियर में अब 'कंफर्ट' को प्राथमिकता दी जा रही है। गर्मियों में सही कपड़ों का चुनाव आपके आत्मविश्वास और कार्यक्षमता पर सीधा असर डालता है।
ऐसे में विशेषज्ञों के अनुसार इस मौसम में सूती, लिनन और खादी जैसे नेचुरल फैब्रिक का उपयोग करना सबसे अच्छा विकल्प है, जो त्वचा को सांस लेने की जगह देते हैं और शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही पेस्टल और हल्के रंगों का चयन न सिर्फ आंखों को सुकून देता है, बल्कि सूर्य की किरणों को परावर्तित कर आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।
विज्ञापन
2 of 5
हल्के रंग के कपड़े पहनकर ऑफिस में करें काम
- फोटो : freepik.com
हल्के रंगों में क्या-क्या विकल्प हैं?
गर्मियों में ऑफिस के लिए लिनन और सूती कपड़े सबसे अच्छे होते हैं क्योंकि ये पसीने को जल्दी सोख लेते हैं।
गहरे काले या नेवी ब्लू की जगह स्काई ब्लू, लाइट पिंक, मिंट ग्रीन और ऑफ-व्हाइट जैसे रंगों को ऑफिस में पहनकर जा सकते हैं।
ये हल्के रंग न सिर्फ गर्मी कम महसूस कराते हैं, बल्कि प्रोफेशनल एनवायरमेंट में आपकी छवि को भी शालीन बनाते हैं।