महिलाओं की तरह पुरुषों के पास फैशन के नाम पर बहुत ही कम विकल्प होते हैं। ऐसा ज्यादातर मर्द सोचते हैं। उन्हें लगता है कि जींस के अलावा कुछ और पहनने से वो स्टाइलिश नहीं दिखेंगे। लेकिन गर्मियों के मौसम में जींस पहनना खुद में एक भारी काम होता है। ऐसे में जरूरत है कि आप जींस के उन विकल्प को जानें जो आपको स्टाइलिश दिखाने के साथ ही आरामदायक स्थिति में भी रखेंगे। तो चलिए जानें पुरुषों के लिए पसीने वाली गर्मी में और कौन से स्टाइलिश वियर हैं।
विज्ञापन
2 of 6
jeans
लेकिन बात जब भीड़ से अलग दिखने की हो तो जीन्स के अलावा भी ऐसे कई विकल्प हैं जो आपके लुक को और भी स्मार्ट बना सकते हैं और उनमें आप भीड़ से अलग भी दिखेंगे। गर्मियों में पैंट्स के ऐसे कई विकल्प हैं जो मौसम और फैशन, दोनों लिहाज से आपको जरूर भाएंगे।
विज्ञापन
3 of 6
pants
- फोटो : Social Media
कार्गो पैंट्स
कार्गो पैंट्स इस सीजन में पहन सकते हैं। आपके कैजुअल लुक को और भी स्मार्ट व कूल बनाने के लिए कार्गो पैंट्स परफेक्ट हैं। किसी भी लाइट शेड के कार्गो को आप अपनी टी-शर्ट के साथ ट्राई करें, यकीनन आप भीड़ से अलग ही लगेंगे।
4 of 6
jeans
रिंकल फ्री पैंट्स
आजकल रिंकल फ्री पैंट्स का चलन है। ये दिखने में जितने कूल हैं पहनने में उतने ही आरामदायक, साथ ही प्रेस का झंझट भी नहीं। हाफ स्लीव्स शर्ट और रिंकल फ्री पैंट का कांबिनेशन इस सीजन में आपको बेहद कूल लुक देगा।
विज्ञापन
5 of 6
Jeans
प्लेन पैंट्स
फॉर्मल का सबसे क्लासिक ऑप्शन है प्लेन पैंट्स। चाहे मोनोक्रोम हो या फिर प्लेटेड पैंट्स ऑफिस वेयर के लिए इससे बेहतर क्या विकल्प हो सकता है।