फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Fashion: आरामदायक कपड़ों में दिखना है खूबसूरत तो गर्मी के मौसम में पहनें इस तरह के सूट

Fri, 19 Apr 2024 11:04 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप गर्मी के इस मौसम में स्टाइलिश दिखने के साथ कंफर्टेबल भी रहना चाहती हैं, तो इस तरह के सूट आपके लिए परफेक्ट विकल्प हैं।
विज्ञापन
1 of 7
गर्मी के मौसम में पहनें इस तरह के सूट - फोटो : instagram
अप्रैल का महीना लगते ही गर्मियोंं का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में लोग अपने खाने-पीने से लेकर पहनावे तक में बदलाव करते हैं। अगर ये बदलाव न किया जाए तो कई तरह की शारीरिक समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। गर्मी के इस मौसम में लोग ऐसे कपड़े पहनना पसंद करते हैं, जो शरीर को राहत पहुंचाएं। इस मौसम में ज्यादातर लोग कॉटन, लिनन, और रेयॉन के कपड़े ही पहनना पसंद करते हैं।

इन कपड़ों को पहनने के बाद आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होती है। लड़के तो गर्मी के अनुसार टीशर्ट और जींस पहन लेते हैं, लेकिन लड़कियों को कपड़े पहनने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। अगर आपको सूट पहनना पसंद है, तो हम आपको सूट के कुछ ऐसे डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जो गर्मी के मौसम के लिए परफेक्ट हैं। इस तरह के सूट पहनकर आप कंफर्टेबल भी रहेंगी और आपका स्टाइल भी खूबसूरत दिखेगा। 
विज्ञापन

2 of 7
गर्मी के मौसम में पहनें इस तरह के सूट - फोटो : instagram
शिफॉन अनारकली

गर्मी के इस मौसम में अगर आप इस तरह की शिफॉन का अनारकली सूट पहनेंगी, तो आपका लुक बेहद खूबसूरत लगेगा। इसके साथ आप व्हाइट रंग की लैगिंग्स कैरी कर सकती हैं। गर्मी का मौसम है तो आप अपने बालों को बाँध भी सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
गर्मी के मौसम में पहनें इस तरह के सूट - फोटो : instagram
सिल्क शरारा

अगर किसी कार्यक्रम में शामिल होना है, तो आप इस तरह का सिल्क का शरारा कैरी कर सकती हैं। ये काफी सादगी भरा लुक देने का काम करता है। इसे पहनकर आपको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। 

4 of 7
गर्मी के मौसम में पहनें इस तरह के सूट - फोटो : instagram
कॉटन शरारा

इस तरह का शरारा सूट गर्मी के मौसम में सबसे खूबसूरत लगता है। ऐसे सूट आपको बेहद कम दामों में ऑनलाइन और ऑफलाइन भी मिल जाएंगे। इसके साथ दुपट्टा कैरी करना न भूलें। अगर किसी पार्टी में जा रही हैं, तो सूट के साथ चूड़ियां जरूर पहनें। 
विज्ञापन

5 of 7
गर्मी के मौसम में पहनें इस तरह के सूट - फोटो : instagram
स्लीवलेस शरारा

गर्मी में ग्लैमरस दिखने के लिए आप इस तरह का स्लीवलेस शरारा सूट अपने लिए तैयार करा सकती हैं। ये देखने में काफी खूबसूरत लगता है। ऐसा प्लेन शरारा आप अपने दफ्तर भी पहनकर जा सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
गर्मी के मौसम में पहनें इस तरह के सूट - फोटो : instagram
चिकनकारी अनारकली 

गर्मी के मौसम में चिकनकारी सूट काफी सही रहता है। ये पहनने में काफी आरामदायक भी होता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो ऐसा अनारकली चिकनकारी सूट अपने लिए तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गर्मी के मौसम में पहनें इस तरह के सूट - फोटो : instagram
प्लाजो कुर्ता

ऑफिस में स्टाइलिश दिखने के लिए आप इस तरह का प्लाजो कुर्ता कैरी कर सकती हैं। ऐसा प्लाजो-कुर्ता गर्मी के इस मौसम में काफी सही विकल्प रहता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें