उत्तराखंड की बेटी सुमिता भंडारी के सिर मिस इंडिया उत्तराखंड का ताज सज गया है। अब वे फेमिना मिस इंडिया के लिए उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगीं।
विज्ञापन
2 of 5
sumita bhandari
गुरुवार देर रात नई दिल्ली में फेमिना मिस इंडिया नार्थ जोन 2018 के ग्रैंड फिनाले में सुमिता भंडारी खूब जलवा बिखेरा। टिहरी निवासी सुमिता ने तीन प्रतिभागियों को पछाड़कर यह जगह बनाई है। सुमिता निफ्ट कोलकाता की स्टूडेंट भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
3 of 5
sumita bhandari
बता दें कि, बीती 24 मार्च को देहरादून के राजपुर रोड स्थित बिग बाजार में फेमिना मिस इंडिया नार्थ जोन के लिए ऑडिशन हुए थे। जिसमें उत्तराखंड से तीन प्रतिभागी चुनीं गई थीं। सुमिता भंडारी के अलावा अदिति जसवाल और अनुभा वशिष्ठ का चयन किया गया था।
4 of 5
sumita bhandari
जिसमें से सुमिता ने दोनों प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर देते हुए मिस इंडिया उत्तराखंड का ताज अपने नाम किया। नॉर्थ जोन में सुमिता समेत आठ राज्यों के प्रतिभागी फेमिना मिस इंडिया के लिए अपनी-अपनी राज्यों की दावेदारी पेश करेंगी।
सुमिता इससे पहले एफबीबी कैंपस प्रिंसेस का खिताब भी जीत चुकी हैं। नई दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता को फैशन डिजाइनर आशीष सोनी, बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल, बॉक्सर विजेंद्र सिंह, बॉलीवुड अभिनेत्री पत्रलेखा और नेहा धूपिया ने जज किया।