Trendy Pakistani Suit: मार्च का महीना मुस्लिम धर्म के लिए काफी खास होने वाला है, क्योंकि इस महीने में रमजान का पाक महीना पड़ेगा। ऐसे में लोगों ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। रमजान के महीने में इफ्तार पार्टियों का काफी चलन है। बहुत से लोग इफ्तार सिर्फ अपने घर वालों के साथ करते हैं, तो वहीं बहुत से लोग इफ्तार के लिए पार्टी का आयोजन करते हैं।
यदि आपको भी कहीं इफ्तार पार्टी अटैंड करनी है तो अपने लिए खास सूट तैयार कराएं। यहां हम आपको पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के कुछ ऐसे सूट लुक्स दिखा रहे हैं, जिनसे टिप्से लेकर आप अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं।