फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 साल की होते ही सुहाना खान ने साझा की तस्वीर, ड्रेस है बेहद बोल्ड

Sun, 23 May 2021 12:02 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
suhana khan - फोटो : instagram
शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान एक दिन पहले ही पूरे 21 साल की हो गईं। बर्थडे गर्ल सुहाना वैसे तो बॉलीवुड से अभी दूर हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सुहाना की तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो जाती हैं। बर्थडे के अगले ही दिन सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है। जिसके साथ कैप्शन में सुहाना ने लिखा है 'ट्वेंटीवन।'
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
suhana khan - फोटो : instagram
जिसमे उनका खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है। सुहाना खान ने इस तस्वीर में मिंट ग्रीन कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहन रखी है। जिसमे उनकी स्लिम फिगर तो नजर आ ही रही है। साथ ही इस ड्रेस की बोल्ड नेकलाइन पर हर किसी की निगाह ठहर गई है। हॉल्टर नेकलाइन के साथ ये ड्रेस बस्ट एरिया से ओपन है जो बोल्डनेस के मामले में आगे दिख रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
suhana khan - फोटो : social media
इसके साथ ही खुले बाल और मिनिमम मेकअप में सुहाना खान गॉर्जियस नजर आ रही हैं। बता दें कि सुहाना इन दिनों न्यूयार्क में एक्टिंग की पढ़ाई पूरी कर रही हैं। सुहाना के जन्मदिन पर मां गौरी खान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्यार बरसाया है। 

4 of 5
दोस्त संग सुहाना खान - फोटो : Insatagram- @suhanakhan2
गौरी ने कैप्शन में लिखा, ''हैपी बर्थडे... तुम्हें आज, कल और हमेशा प्यार ऐसी प्यार करते रहेंगे।' गौरी की इस पोस्ट पर सुहाना के फैंस जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर सुहाना को जन्मदिन की बधाइयां देने वालों का तांता लग गया है। साथ ही सुहाना की एक तस्वीर भी साझा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुहाना खान और शनाया कपूर
यहीं नहीं सुहाना की जन्मदिन की बधाई देने के मामले में उनके दोस्त भी आगे थे। जिसमे स्टार किड शनाया कपूर जो जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। शनाया ने बचपन का एक वीडियो शेयर कर बेस्टफ्रेंड सुहाना को जन्मदिन की बधाई दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें