फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहाना खान से लेकर इब्राहिम तक, इन स्टारकि़ड्स के डेब्यू पर रहेगी सबकी नजरें, देखें इनके बेहतरीन लुक

Thu, 16 Jul 2020 12:22 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
star kids - फोटो : instagram
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म पर बहुत तेजी से बहस शुरू हो गई है। जिसका सीधा असर आने वाले दिनों में कुछ स्टारकिड्स के डेब्यू पर पड़ेगा। क्योंकि बहुत सारे लोग इन स्टारकि़ड्स के बहिष्कार की बातें कर रहे हैं तो कुछ लोगों का मानना है कि बाहर से आने वाले कलाकारों को स्टारकिड्स के साथ ही बराबर अवसर मिलने चाहिए। फिलहाल बातें चाहे जो हों लेकिन इन सितारों के बच्चों को भविष्य में काफी सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। तो चलिए तस्वीरों में देखें वो कौन से स्टारकिड्स हैं जो इस लिस्ट में शामिल हैं।


 
विज्ञापन

2 of 6
suhana khan - फोटो : instagram
सुहाना खान
मोस्ट अवेटेड स्टारकि़ड्स सुहाना खान जो शाहरुख खान की बेटी हैं। उनके डेब्यू की चर्चा काफी जोरों पर रहती है। क्योंकि सुहाना ने साफ कहा है कि वो एक्टिंग में आना चाहती हैं। फिलहाल वो यूनिवर्सिटी से डिग्री पूरी करने में लगी हैं। बता दें कि सुहाना बिना किसी बॉलीवुड डेब्यू के वॉग मैगजीन के कवर पर भी नजर आ चुकी हैं।


 
विज्ञापन

3 of 6
इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
इब्राहिम खान
सारा अली खान के भाई और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम खान भी अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित हैं। सुहाना की तरह ही इब्राहिम भी फेमस मैगजीन के कवर पर नजर आ चुके हैं। हालांकि खुद इब्राहिम ने बॉलीवुड में अपने डेब्यू को लेकर ज्यादा कुछ नहीं कहा है।


 

4 of 6
shanaya kapoor - फोटो : instagram
शनाया कपूर
अनन्या पांडे की बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर संजय कपूर की बेटी हैं। साल 2019 में पेरिस के प्रतिष्ठित Le Bals des में डेब्यू कर चुकी हैं। इसके अलावा शनाया उन स्टार किड्स में शामिल हैं जिनकी फैन फॉलोइंग अभी से बहुत ज्यादा है और लोग उनके बड़े पर्दे पर आने का इंतजार कर रहे हैं। 


 
विज्ञापन

5 of 6
ahaan panday - फोटो : instagram
अहान पांडे
अनन्या पांडे को नेपोटिज्म की वजह से सबसे ज्यादा ट्रोल किया जाता है। अब चर्चा है कि अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे भी बॉलीवुड में डेब्यू करना चाहते हैं। अहान इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और उनके प्रोफाइल में फिल्मों को लेकर पैशन साफ देखा जा सकता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ahaan shetty - फोटो : instagram
अहान शेट्टी
सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के भी बॉलीवु़ड डेब्यू की चर्चा जोरों पर है। बहन आथिया शेट्टी को सलमान खान ने फिल्म हीरो से लांच किया था। हालांकि ये बात है कि आथिया को दर्शकों का कुछ खास प्यार नहीं मिला। फिलहाल अहान इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक अकाउंट रखते हैं और उनके अच्छे खासे फॉलोअर भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें