Styling Tips: डेट नाइट पर जाना हर लड़के का सपना होता है। ऐसे में अब जब समय वैलेंटाइन वीक चल रहा है तब तो डेट पर जाना और जरूरी हो जाता है। डेट पर जाने के लिए लड़कियां तो खूब सजती-संवरती हैं लेकिन लड़कों को ये समझ ही नहीं आता कि वो कैसे कपड़े पहनकर जाएं कि उनकी पार्टनर बस उन्हें ही देखती रह जाए। ऐसे में लड़कों की इस परेशानी का हल हमारे पास है।
यहां हम आपको कुछ ऐसे अभिनेताओं के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जो आपकी डेट को परफेक्ट बनाने में आपकी मदद करेंगे। इन सभी पर लड़कियां फिदा रहती हैं। ऐसे में यदि आप इन अभिनेताओं से टिप्स लेकर तैयार होंगे तो आपकी गर्लफ्रेंड आपको डेट के दिन ही शादी के लिए प्रपोज कर देगी।