फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Style Tips: एक ही टॉप से मिल जाएंगे ऑफिस से लेकर रात की पार्टी तक के लुक, इस तरह से करें ट्राई

Sat, 14 Mar 2020 01:05 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : insatgram
लड़कियों को फैशन के हिसाब से चलना बहुत पसंद होता है। भले ही आलमारी में कपड़ें भरे हो लेकिन जब कहीं बाहर जाने की बारी आती है तो फिर लड़कियां सोच में पड़ जाती हैं क्या पहने? अगर आप भी हमेशा इस तरह की परेशानी से दो चार होती हैं तो कुछ कपड़ों से जुड़े टिप्स आपके बहुत काम आने वाले हैं। तरह-तरह के टॉप तो हर लड़की के पास होते हैं तो चलिए जानें ऐसे ही कुछ टॉप्स जिनको अलग-अलग तरीके से मिक्स एंड मैच करके आप भी ऑफिसवियर से लेकर पार्टीवियर बना सकते हैं।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
tops - फोटो : Social Media
रैप टॉप
रैप टॉप की खासियत होती है इसके गले की लंबाई। आप चाहे तो इसके गले की लंबाई को अपने सुविधा के अनुसार एडजस्ट कर सकती हैं। फॉर्मल लुक के लिए रैप टॉप की नेकलाइन को छोटा रखिए जिसे बड़े से टोट बैग और एक फार्मल पैंट के साथ मैच कर स्टाइलिश फॉर्मल लुक मिल सकता है। वहीं रात की पार्टी के लिए भी आप इसी टॉप को इस्तेमाल कर सकती हैं। बस इसके लिए रैप टॉप की नेकलाइन को थोड़ा डीप कर लीजिए और अपने बॉडी के खूबसूरत लुक से परफेक्ट पार्टी लुक में आप तैयार हो जाएंगी। इस टॉप के साथ आप चाहें तो स्कर्ट या जींस और साथ में हाई हील कैरी करें।

 
विज्ञापन

3 of 5
tops - फोटो : instagram
बटन शर्ट
एक फॉर्मल शर्ट भी आपको पार्टी लुक दे सकती है। बस इसके लिए आपको थोड़ा दिमाग लगाने की जरूरत है। एक ओवरसाइज शर्ट को आप चाहे तो फिट जींस के साथ पहन सकती हैं। ये फॉर्मल लुक बेहद खास होता है। वहीं आप चाहें तो मूवी डे के लिए शर्ट के कोनों को बांधकर क्राप टॉप बना सकती हैं। साथ ही आप चाहे तो इसे बेल्ट के साथ मिलाकर पार्टीवियर ड्रेस बना सकती हैं।



 

4 of 5
tops - फोटो : instagram
पेप्लम टॉप
लड़कियों के लिए एक खूबसूरत पेप्लम टॉप पर पैसे खर्च करना बढ़िया विकल्प है। क्योंकि इसे फॉर्मल, कैजुअल और पार्टी वियर बनाकर बड़े ही आसानी से पहना जा सकता है। बस पार्टी के लिए जहां आपको इस टॉप के साथ एक पेसिंल स्कर्ट शानदार लुक देगी तो वहीं फॉर्मल लुक में टाइट जींस और स्टिलिटोज बेस्ट रहेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone - फोटो : Social Media
टर्टल नेक या राउंड नेक टॉप
टर्टल नेक टॉप को आप चाहें तो मॉम जींस के साथ कैजुअल लुक दे सकते हैं। वहीं पार्टी वाले लुक के लिए इस टॉप के साथ आकर्षक बेल्ट काम आएगी। जो इस सिंपल से टॉप को क्लासी लुक  देने के साथ ही स्टाइलिश भी लगेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें