Fashion Tips : हर भारतीय महिला के लिए सूती साड़ियों का क्रेज अलग ही होता है। भारत में ज्यादातर महिलाएं गर्मियों के मौसम में सूती साड़ियां पहनती हैं। गर्मियों का मौसम आते ही वो अपनी अलमारी में रखी साड़ियों में बदलाव करती हैं। चाहे कहीं शादी के कार्यक्रम हों या फिर ऑफिस पार्टी, कॉटन की साड़ी आप हर जगह पहन कर खूबसूरत दिख सकती हैं। कॉटन की साड़ी देखने में जितनी एलिगेंट लगती है, उतनी ही कंफर्टेबल भी रहती है।
अगर आप इसे ऑफिस में पहन कर जाती हैं, तो आपका लुक एक दम कॉरपोरेट लगेगा। आप चाहें तो त्योहारों में सूती साड़ी पहनकर स्टाइलिश दिख सकती हैं। पर, कई महिलाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें ये समझ नहीं आता कि, कॉटन की साड़ी को किस तरह से पहनें, जिससे आपका लुक परफेक्ट दिखे। आपकी इसी परेशानी को देखते हुए आज हम आपको कॉटन की साड़ी ड्रेप करने का आसान और सही तरीका सिखाएंगे।