श्रीदेवी की ख्वाहिश थी कि जब उनकी अंतिम यात्रा निकले तो अर्थी सफेद रंग के फूलों से सजी हो। उनकी इस आखिरी तमन्ना पूरी करने के लिए उस जगह को मोगरा और सफेद गुलाबों से सजाया जा रहा है जहां उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा। फिल्म इंडस्ट्री की इस 'चांदनी' को सफेद और इससे मिलते जुलते शेड्स-आइवरी, सिल्वर रंग से इतना लगाव था कि वह अक्सर इसी रंग के कपड़े चुनती थीं। पार्टी हो या दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर, वेस्टर्न हो या फिर ट्रेडिश्नल, श्रीदेवी का वार्डरोब सफेद रंग के कपड़ों से गुलजार था।