Independence Day Look: अगर आप इस स्वतंत्रता दिवस पर कुछ नया और देशभक्ति से भरपूर लुक चाहती हैं, तो ये एक्सेसरीज आइडियाज आपके पूरे स्टाइल को एक नया ट्विस्ट देंगे।
विज्ञापन
1 of 7
स्वतंत्रता दिवस पर इन एक्सेसरीज से बदल जाएगा पूरा लुक
- फोटो : Adobe stock
Independence Day Look: 15 अगस्त सिर्फ एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि गर्व, एकता और परंपरा का उत्सव है। इस दिन स्कूल, कॉलेज, ऑफिस या सोसाइटी में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के दौरान हर कोई चाहता है कि उसका लुक कुछ अलग और देशभक्ति से भरा हो। एक्सेसरीज आपकी सिंपल ड्रेस को भी एक नया और आकर्षक अंदाज देती हैं। तो अगर 15 अगस्त को खास लुक पाना है तो बस आपको सही एक्सेसरीज का चुनाव करना है।
ये सभी एक्सेसरीज न सिर्फ आपकी देशभक्ति दर्शाती हैं, बल्कि आपकी पर्सनालिटी में भी चार चांद लगाती हैं। अब चाहे आप पारंपरिक लुक में हों या वेस्टर्न लुक में, इन एक्सेसरीज के साथ आप दिखेंगी सबसे अलग और देशभक्ति से भरी हुई।
विज्ञापन
2 of 7
तिरंगा थीम ज्वेलरी
- फोटो : instagram
तिरंगा थीम ज्वेलरी
आजकल बाजार में आसानी से मिलने वाली तिरंगा थीम ज्वेलरी जैसे ईयररिंग्स, बैंगल्स, रिंग्स या नेकलेस न सिर्फ फैशनेबल हैं, बल्कि आपकी देशभक्ति भी दर्शाती हैं। आप चाहे कुर्ता पहनें या वेस्टर्न आउटफिट, तिरंगे रंगों वाली ज्वेलरी हर लुक में मेल खाती है।
विज्ञापन
3 of 7
इंडियन फ्लैग स्कार्फ
- फोटो : instagram
इंडियन फ्लैग स्कार्फ
अगर आप कुछ सिंपल और एलिगेंट पहनना चाहती हैं, तो फ्लैग प्रिंट स्कार्फ या स्टोल एक बेहतरीन विकल्प है। इसे आप व्हाइट कुर्ते के साथ पेयर कर सकती हैं या किसी भी वेस्टर्न टॉप पर स्टाइल कर सकती हैं।
4 of 7
तिरंगा हेयरबैंड
- फोटो : instagram
तिरंगा हेयरबैंड
छोटे बच्चों से लेकर युवतियों तक के लिए तिरंगा हेयरबैंड एक प्यारा और कूल ऑप्शन है। ये न सिर्फ हेयरस्टाइल को कंप्लीट करता है, बल्कि फोटो के लिए भी शानदार लगता है। ये हेयरबैंड आजकल DIY (Do It Yourself) भी बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
पिन ब्रोच
- फोटो : instagram
पिन ब्रोच
यदि आप ऑफिस में कुछ फॉर्मल पहन रही हैं, तो एक छोटा सा फ्लैग पिन या ब्रोच आपके ब्लेज़र, शर्ट या कुर्ते को बहुत अच्छा लुक दे सकता है। ये सिंपल और सम्मानजनक एक्सेसरी है, जो किसी भी उम्र के व्यक्ति पर फबती है।
विज्ञापन
6 of 7
फ्लैग प्रिंट बैग
- फोटो : instagram
फ्लैग प्रिंट बैग
तिरंगा प्रिंट वाले टोट बैग या स्लिंग बैग न सिर्फ आपके लुक को स्टाइलिश बनाते हैं, बल्कि फंक्शनल भी होते हैं। इनमें आप मोबाइल, वॉलेट, और जरूरी चीजें रख सकती हैं और साथ ही एक ट्रेंडी लुक पा सकती हैं। इसके अलावा इंडियन ट्रेडिशनल लुक के साथ मैच करने वाला एक हैंडी इंडी-क्लच आपका स्टाइल स्टेटमेंट बन सकता है। खासकर अगर उसमें थोड़ा फ्लैग कलर वर्क हो या कढ़ाई, तो यह और भी खास लगेगा।
कुछ अलग ट्राई करना है तो एक्सेसरीज ऑप्शंस में तिरंगा थीम नेल आर्ट, तीन रंगों की बिंदी या वॉशेबल फेस टैटू शामिल हैं। ये एक्सेसरीज विशेष रूप से बच्चों, कॉलेज गर्ल्स और सोशल मीडिया के लिए परफेक्ट हैं। नेल आर्ट तो आप दफ्तर जाने से पहले खुद भी कर सकती हैं।