फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन कारोबार की चपेट में यह देश, 6 से 10 साल की बच्चियों के लिए खुल रहे ब्यूटी पार्लर

Fri, 22 Feb 2019 12:14 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
south korea make up
दक्षिण कोरिया में महिलाओं के लिए मेकअप करना और अच्छा दिखना बेहद अहम माना जाता है। अच्छा दिखने के लिए यहां महिलाएं घंटों मेकअप करती हैं। कई महिलाएं तो प्लास्टिक सर्जरी तक का सहारा लेती हैं। इसी वजह से यहां ब्यूटी पार्लर, मेकअप और ब्यूटी प्रोड्क्ट्स की काफी डिमांड है, जिसके चलते दिन-ब-दिन मेकअप इंडस्ट्री फलफूल रही है।
विज्ञापन

2 of 6
south korea make up
मेकअप की डिमांड को देखते हुए कॉस्मेटिक कंपनी अब यहां के बच्चों पर टार्गेट कर रही हैं। ये कंपनियां 4 से 10 साल की बच्चियाें के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट से लेकर स्पा की सर्विसेज देती हैं, जिसे देख वहां की बच्चियां इसकी तरफ काफी आकर्षित हो रही हैं। हाल यह है कि महज 7 साल की बच्ची भी स्कूल जाने से पहले मेकअप करना नहीं भूलती। उनके लिए होमवर्क, यूनिफॉर्म जितने जरूरी हैं, उतना ही जरूरी मेकअप भी है। यहां रहने वाली 7 साल की एक बच्ची कहती है, "मेकअप मुझे सुंदर बनाता है।"
विज्ञापन

3 of 6
south korea make up
बच्चों के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली शुशु कॉस्मेटिक कंपनी का दावा है कि वो बच्चों के लिए हेल्दी कॉस्मेटिक उपलब्ध कराती है। इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स में पानी में घुलने वाली नेल पॉलिश, फैंसी गर्ल साबुन, बकरी के दूध से बने शैम्पू और नॉन-टाॅक्सिक लिप कलर शामिल हैं। इन प्रोडक्ट्स की पैकिंग पर स्लोगन लिखा है- मैं बच्ची नहीं हूं।

4 of 6
south korea make up
बच्चियों के लिए खोले गए इन स्पा सेंटर में फुट मसाज से लेकर मेकअप और मेनीक्योर जैसी सर्विसेज दी जाती हैं। इसके लिए 1700 से 2500 रुपए तक चार्ज किए जाते हैं। बच्चियों में खूबसूरत दिखने की दीवानगी इस कदर बढ़ रही है कि उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर मेकअप ट्रिक शेयर करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
south korea make up
एक तरफ दक्षिण कोरिया में बच्चियों के लिए खोले गए इन स्पा सेंटर का ट्रेंड बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ महिलाएं इसका विरोध कर रही हैं। इस आंदोलन के जरिए देश में महिलाओं के लिए अनिवार्य मेकअप के परंपरागत पैमानों को चुनौती दे रही हैं। वे मेकअप के इन परंपरागत पैमानों को तोड़ना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
south korea make up
बता दें कि दुनिया में सबसे अधिक कॉस्मेटिक सर्जरी दर दक्षिण कोरिया में है और सबसे बड़ा सौंदर्य प्रसाधनों का बाजार भी दक्षिण कोरिया को ही माना जाता है। पिछले वर्ष इस देश ने सौंदर्य बाजार के जरिये 13 बिलियन डॉलर की कमाई की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें