फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ की एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश, हर लुक में ढाती हैं कहर, देखिए अबतक के बेस्ट लुक

Fri, 03 Jul 2020 11:03 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कीर्ति सुरेश - फोटो : instagram
कीर्ति सुरेश साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और साउथ की कई सारी बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। कीर्ति ने नेशनल अवॉर्ड भी जीता है। बायोपिक में काम कर चुकी कार्ति सुरेश फैशन के मामले में भी काफी आगे रहती हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली कीर्ति अक्सर ही अपने खूबसूरत लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। एथिनिक लुक में कभी साड़ी तो कभी सलवार कमीज में साउथ की ये एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती का जलवा दिखाती है। तो आगे की स्लाइड में देखिए बेहतरीन लुक।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कीर्ति सुरेश - फोटो : instagram
अभी हाल ही में ओटीटी पर रिलीज उनकी फिल्म पेंगुइन की काफी सारी तारीफें सुनने को मिली है। अगर आप सोचती हैं शर्ट संग स्कर्ट का कांबिनेशन केवल करीना कपूर पर ही जंचता है तो कीर्ति की इन तस्वीरों को जरूर देखें। लाल रंग के ब्रोकेट लहंगे और व्हाइट शर्ट के ऊपर गोल्ड के इस नेकपीस के साथ कीर्ति का लुक कमाल का दिख रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 6
कीर्ति सुरेश - फोटो : instagram
वहीं कीर्ति एथिनिक लुक को स्टाइलिश तरीके से कैसे कैरी किया जाता है बखूबी जानती हैं। ब्लैक साड़ी और फुल स्लीव शिमरी ब्लाउज के साथ साड़ी को कैरी करने का तरीका काफी स्टाइलिश है जो कीर्ति के लुक को एलिगेंट बनाने के लिए काफी है।

 

4 of 6
कीर्ति सुरेश - फोटो : instagram
वहीं कीर्ति अनारकली सूट हो या लहंगा दोनों में काफी खूबसूरत नजर आती हैं। जिसे देख कोई भी लड़की आसानी से फैशन इंस्पिरेशन ले सकती है। इस पिंक कलर के सिल्क के लहंगे में कीर्ति बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
कीर्ति सुरेश - फोटो : instagram
मसाबा गुप्ता के डिजाइन किए इस ऑफ शोल्डर व्हाइट कलर की ड्रेस में कीर्ति इंडो-वेस्टर्न लुक में नजर आ रही हैं। बात करें मेकअप की तो सिंपल मिडहेयर पार्टीशन और बेरी लिप्स के साथ कोहल आईज के साथ लुक को पूरा किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कीर्ति सुरेश - फोटो : instagram
साधारण सी साड़ी में ग्लैम लुक पाना हो तो कीर्ति का रेट्रो लुक कमाल है। व्हाइट प्रिंटेड साड़ी और साइड पार्टिशन मेसी ब्रेड के साथ आंखों पर गॉगल्स लगाए कीर्ति का लुक काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें