वहीं दूसरी तरफ संगीत के समारोह में लाल रंग का लहंगा पहने वो किसी दुल्हन सी नजर आ रहीं थीं। दरअसल, प्रियंका ने भारतीय रीति-रिवाजों के साथ ही क्रिस्चियन रिवाजों से भी शादी की थी। संगीत समारोह के लिए तैयार सोफी ने लाल रंग का खूबसूरत लहंगा डिजाइनर अबु जॉनी और संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ पहना था। जिसमें फुल स्लीव के ब्लाउज के साथ गले में पहने नेकपीस के साथ सोफी बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं।