फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी, हल्दी से लेकर शादी तक कुछ यूं सजेंगी सोनम कपूर, आप भी देखें तस्वीरें

Mon, 07 May 2018 09:52 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड की मोस्ट ग्लैमरस डीवा सोनम कपूर 8 मई को अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बता दें, मंगलवार को दोनों परिवारों ने इनके रिश्ते पर अपनी सहमति की मुहर लगा दी। सोनम के फैंस उनकी शादी को लेकर काफी एक्साइटिड हैं। हर कोई जानना चाहता है कि बॉलीवुड की यह 'मसककली' अपने इस खास दिन आखिर क्या पहनने वाली हैं। ऐसे में सोनम के फैशन टेस्ट को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो अपनी मेहंदी से लेकर शादी तक के फंक्शन में क्या पहन सकती हैं।   
विज्ञापन

2 of 6
मेहंदी
सोनम अक्सर कहती हैं कि उनका पहला प्यार फैशन है। उनका कहना है, फैशन के लिए उनका प्यार कभी भी मर नहीं सकता। बात अगर उनके फैशन टेस्ट की हो तो बता दें, उन्हें ट्रेडिशनल कपड़ों में रहना ज्याद पसंद है।  उनकी इसी पसंद को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो अपने मेहंदी के फंक्शन में बनारसी साड़ी में नजर आ सकती हैं। क्यों सोनम को बनारसी साड़ी में देखना होगा न बेहद दिलचस्प...
विज्ञापन

3 of 6
हेयर स्टाइल 
अब जब उनका खुद का मेहंदी फंक्शन है तो बालों और मेकअप पर ध्यान देना तो बनता ही है। बनारसी साड़ी के साथ वो इस फोटो की तरह नजर आने वाले मेकअप और बालों को कैरी करें। अपने होंठों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए वो लाल रंग की लिपस्टिक के साथ सिल्वर कलर के आई शैडो का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

4 of 6
संगीत
सोनम कपूर को यूं ही फैशनिस्टा नहीं बुलाया जाता। वो जो पहन लेती हैं उसी में बेहद खूबसूरत दिखने लगती हैं। उनका ट्रेडिशनल कपड़ों के लिए क्रेज को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो खुद को इस दिन कुछ इस तरह तैयार करेंगी। वैसे हो सकता है कि वो अपने इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए फेमस फैशन डिजाइनर अनीता डोगरा की डिजाइनर ड्रेस की मदद लें। 
 
विज्ञापन

5 of 6
sonam kapoor
शादी
बात अगर फैशन की हो तो बता दें, सोनम कपूर कोई भी फैशन रूल्स फॉलो नहीं करती हैं। एक और जहां शादी के लिए लाल, गुलाबी जोड़ा ज्यादातर दुल्हन के पसंदीदा रंग होते हैं वहीं सोनम लीक से हटकर कुछ डिफरेंट पसंद कर सकती हैं। कैसा हो अगर सोनम कपूर अबू जानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ कुछ इस तरह का लहंगा शादी के लिए चुने ....लगेंगी न बेहद खूबसूरत। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिसेप्शन 
सोनम जो पहन लेती हैं वो उसी में खूबसूरत लगने लगती हैं। शादी के बाद सोनम अपने ट्रेडिशनल अवतार में किसी अप्सरा  से कम नहीं लगेंगी। एक खूबसूरत भारतीय पत्नी कैसी होगी ये उनके उस रूप को देखकर कोई भी बता सकता है।सोनम अपने इन हसीन लम्हों को खास बनाने के लिए जो भी पहनें बॉलीवुड की ये फैशनिस्टा हमेशा की तरह खूबसूरत ही लगेंगी। अमर उजाला की तरफ से इस क्यूट लविंग कपल को ढेर सारी बधाइयां।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें