फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में कुछ इस तरह के कलीरे पहनेंगी सोनम, तस्वीरें आ गई सामने

Tue, 08 May 2018 09:44 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड फैशनिस्टा सोनम कपूर की वेडिंग के चर्चे हर आम और खास की जुबान पर चढ़े हुए हैं। सोनम के लाखों फैंस जो उन्हें अपना फैशन आइकन मानते हैं जानना चाहते हैं कि उनकी फैशन क्वीन अपने इस खास दिन क्या कुछ पहनने वाली हैं। इसी लिस्ट में एक नाम कलीरों का भी आता है। आइए आपको बताते हैं शादी के दिन सोनम के हाथों में किस तरह के कलीरे होंगे। हालांकि इस बात में कोई दोराय नहीं कि इस बार भी सोनम ट्रेंड से हटकर ही कुछ चुनने वाली हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
सोनम कपूर
रविवार को सोनम का मेहंदी फंक्शन रखा गया था। जिसमें खुद सोनम अपने परिवार और होने वाले जीवनसाथी के साथ डांस मस्ती हुई नजर आ रही थीं। जिसके बाद सोमवार को सोनम की संगीत सेरेमनी भी रखी गई। जिसमें सबने मिलकर खूब ठुमके लगाए। 
विज्ञापन

3 of 6
सोनम को हर कोई दुल्हन के लिबाज में देखने के लिए बेताब है। ऐसे में सोनम कपूर के इंस्टाग्राम फैन क्लब पर एक फोटो शेयर की गई है। जिसमें कलीरे दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि सोनम अपनी शादी के दिन यही खूबसूरत कलीरे पहनने वाली हैं। 
 

4 of 6
सोनम के यह कलीरे दिखने में बेहद खूबसूरत और यूनीक हैं। फोटो को देखकर पता चलता है कि फूलों से सजे उनके यह कलीरे ईको फ्रेंडली हैं। सोनम के फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट की ही तरह उनके कलीरों की चॉइस भी काफी शानदार है।
विज्ञापन

5 of 6
sonam kapoor
इस मौके पर एक खास सेरेमनी के दौरान सोनम की कजिन जाह्नवी कपूर थोड़ी नर्वस दिखाई दी। दरअसल सोनम अपनी बहन जाह्नवी के सिर पर कलीरे गिरा रही थी। माना जाता है कि होने वाली दुल्हन कुवांरी लड़कियों के सिर पर कलीरे गिराती हैं। इस रस्म के दौरान जिस लड़की के सिर पर दुल्हन के हाथों में बंधे कलीरें गिर जाते हैं उसकी शादी जल्द हो जाती है। लेकिन जाह्नवी कपूर को नर्वस देख तो यही लग रहा था कि उनका अभी शादी का कोई मूड नहीं है।  



 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बता दें, सोनम ने अपनी शादी के लिए भी ईको-फ्रेंडली कार्ड ही निकलवाया था।कहा जा रहा है कि सोनम पेपर वेस्टनहीं करना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने मेहमानों को इंवाइट करने के लिए इको-फ्रेंडली ई-कार्डका चुनाव किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें