sonam kapoor
इस मौके पर एक खास सेरेमनी के दौरान सोनम की कजिन जाह्नवी कपूर थोड़ी नर्वस दिखाई दी। दरअसल सोनम अपनी बहन जाह्नवी के सिर पर कलीरे गिरा रही थी। माना जाता है कि होने वाली दुल्हन कुवांरी लड़कियों के सिर पर कलीरे गिराती हैं। इस रस्म के दौरान जिस लड़की के सिर पर दुल्हन के हाथों में बंधे कलीरें गिर जाते हैं उसकी शादी जल्द हो जाती है। लेकिन जाह्नवी कपूर को नर्वस देख तो यही लग रहा था कि उनका अभी शादी का कोई मूड नहीं है।