फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तस्वीर के साथ ये बात शेयर कर ट्रोल हुईं सोनम कपूर, लोगों ने कहा- ये 2018 का सबसे बड़ा जोक

Mon, 24 Dec 2018 03:47 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sonam Kapoor - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी एक्टिंग से ज्यादा फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। वह अपने आउटफिट से लेकर मेकअप तक हर चीज के साथ एक्सपेरिमेंट करने में पीछे नहीं रहती हैं। वह जो भी नया ट्राई करती है, वो ट्रेंड बन जाता है। कई बार उनके ये एक्सपेरिंमेंट हिट हो जाते हैं तो कभी इनके चक्कर में वह बुरी तरह ट्रोल हो जाती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसके बाद उन्हें ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
sonam kapoor - फोटो : instagram
सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मैं ये देखकर बहुत खुश हूं कि एक्टर्स अपने नए आउटफिट की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। इससे नए डिजाइनर्स को बढ़ावा मिला है।' इसके साथ ही सोनम ने अपनी बहन रिया कपूर और द हाउस ऑफ पिक्सल को टैग करते हुए लिखा- मुझे खुशी होती है कि हमने यह ट्रेंड शुरू किया।
 
विज्ञापन

3 of 5
sonam kapoor - फोटो : instagram
सोनम के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोग सोनम के पति आनंद अहूजा को टैग करते हुए लिख रहे हैं कि वह अपनी पत्नी को समझाए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- भाइयों और बहनों इस साल का आखिरी Joke सोनम कपूर ने किया है। इसके साथ ही कई लोगों ने उन्हें शर्म करने की बात कहीं।

4 of 5
सोनम
लोग सोनम के ओवर कॉन्फिडेंस का मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'दुनिया के सारे फैशन ट्रेंड्स तुमने ही शुरू किए हैं। एक ने लिखा- सोनम तुम कितनी ओवर कॉन्फिडेंट हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonam kapoor - फोटो : Instagram
बता दें कि सोनम जल्द ही दलकीर सलमान के साथ 'द जोया फैक्टर' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा सोनम अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में दिखने वाली हैं। इस फिल्म में वह अपने पापा अनिल कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें