फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने से Cannes के लिए तैयारियां कर रहीं सोनम कपूर, ट्रेनर ने किए कई खुलासे

Tue, 14 May 2019 05:47 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonam kapoor
सोनम कपूर अब तक कान फिल्म फेस्टिवल में 8 बार नजर आ चुकी हैं। 14 से 25 मई के बीच फ्रांस में होने वाले इस फेस्टिवल में इस बार भी रेड कारपेट पर सोनम कपूर अपने जलवे बिखेरती नजर आएंगी। हर बार की तरह इस बार भी सोनम के फैंस को उनके रेड कारपेट लुक का बेसब्री से इंतजार है। सोनम भी कान में परफेक्ट लुक के लिए जोरों-शोरों से तैयारियों में जुटी हुई हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sonam kapoor
सोनम की न्यूट्रिशियन और पिलाटे ट्रेनर राधिका कार्ले  के हवाले से कहा गया है कि कान में परफार्म करने के लिए सोनम काफी पहले से वर्कआउट कर रही हैं। इतना ही नहीं इसके लिए उनकी डाइट में भी काफी बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
sonam kapoor
राधिका पिछले आठ साल से सोनम को ट्रेन कर रही हैं। राधिका ने बताया है कि- रेेड कारपेट पर हाई स्लिट गाउन से लेकर बैकलेट आउटफिट पहने जाते हैं। इसके खातिर सोनम को सुबह और शाम के समय वर्कआउट कराया जा रहा है। राधिका सोनम को पिलाटे और कार्डियो करा रही हैं।

4 of 5
sonam kapoor
राधिका ने बताया सुबह सोनम कॉम्बो ट्रेनिंग के साथ कुछ पिलाटे करती हैं और शाम को वेट ट्रेनिंग और कार्डियो। इसके लिए सोनम के डाइट में भी खास बदलाव किए गए हैं। उनकी डाइट में ज्यादा से ज्यादा लिक्विड चीजों को शामिल किया गया है, जिसमें पानी और नारियल पानी के साथ प्रोटीन लेने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonam kapoor
सोनम की स्किन का खास ख्याल रखते हुए उनके तीन टाइम के खाने के लिए हल्का शाकाहारी प्लान बनाया है। ब्रेकफास्ट में एवोकाडो, बेरी और पनीर के साथ ग्लूटेन फ्री टोस्ट और लंच और डिनर में घर का खाना जिसमें दाल, चावल और सब्जी शामिल होते हैं। सोनम मिठे की बहुत शौकीन हैं। इसलिए उन्हें कीटो चॉकलेट पर स्विच कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें