बॉलीवुड की एक्ट्रेस अपने स्टाइलिश कपड़ों और फुटवियर के प्रेम के लिए जानी जाती हैं। लेकिन आजकल एक और एक्सेसरीज के प्रति इन सितारों का प्यार दिख जाता है। वो है पर्स, हांलाकि हर लड़की के लिए पर्स बहुत ही खास चीज होती है। लेकिन बात जब बॉलीवुड की आए तो इसका थोड़ा सा ज्यादा स्पेशल होना बनता है। अभी तक आपने कीमत के मामले में सबसे ज्यादा महंगे पर्स करीना कपूर, शिल्पा शेट्टी और कियारा आडवाणी के पास देखा है। अब इसमें एक और नाम जुड़ गया है। और वो नाम है सोनम कपूर का।