फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मलाइका अरोड़ा जैसी ड्रेस पहन सोनाक्षी सिन्हा आईं थीं नजर, लोगों ने कर दिया था ट्रोल

Wed, 02 Jun 2021 12:10 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
sonakshi sinha, malaika arora - फोटो : instagram
बीटाउन एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा दो जून को अपना जन्मदिन मनाती हैं। 34 साल की हो गई सोनाक्षी बॉलीवुड में अपनी दबंग इमेज की वजह से खास जगह रखती हैं। फैशन और स्टाइल के मामले में वो हमेशा ही बाकी एक्ट्रेस से हटके च्वॉइस रखती हैं। इस बात का सबूत उनके कैजुअल वियर से लेकर इवेंट और अवॉर्ड शो में नजर आ जाता है। यहीं नहीं सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड में एंट्री के बाद काफी अब काफी फिट हो गई हैं। लेकिन इसके बावजूद वो जीरो फिगर पर भरोसा नहीं करती। फैट टू फिट की जर्नी में सबसे आगे सोनाक्षी हमेशा ही एलिगेंट फैशन सेंस के साथ ही नजर आई हैं। जिसे उनके फैंस खासा पसंद करते हैं। लेकिन कई मौके ऐसे भी आए जब वो अपने स्टाइल की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब वो ऐसी ड्रेस पहने नजर आईं। जैसे मलाइका अरोड़ा ने कुछ दिनों पहले पहनी थीं। दबंग गर्ल की इस तस्वीर को देखते ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
sonakshi sinha - फोटो : insatgram
दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी। जिसमे वो सफेद रंग की लैस वाली थाई हाई स्लिट गाउन को पहने नजर आई थीं। इस खूबसूरत ड्रेस को सोनाक्षी ने किसी खास इवेंट के लिए चुना था। जिसकी ब्रॉड डीप नेकलाइन के साथ ही स्लीवलेस डिजाइन थी। वहीं बस्टियर लुक के साथ इस ड्रेस को कमर से नीचे के हिस्से पर रफल डिजाइन दी गई थी। इस ड्रेस में लेदर और मोतियों का वर्क किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
Sonakshi Sinha - फोटो : insatgram
रफल वाली इस शानदार थाई हाई स्लिट ड्रेस को सोनाक्षी ने अपने खास ग्रेसफुल अंदाज में कैरी किया था। वहीं ये ड्रेस फैशन लेबल Aadnevik के कलेक्शन से ली गई थी। जिसके साथ सोनाक्षी ने सिल्वर कलर के पम्प्स और स्ट्रैपी हील्स वाली फुटवियर को मैच किे थे। जबकि बात करें मेकअप की तो सोनाक्षी काजल क्लैड आईज के साथ ही ब्रांज चिक्स ब्लश और ड्यूई मेकअप लुक में नजर आईं थी। जिसके साथ उन्होंने न्यूड शेड की लिपस्टिक का चुनाव किया था। वहीं बालों में लाइट वेवी कर्ल काफी खूबसूरत लग रहे थे। 

4 of 5
sonakshi sinha in saree - फोटो : instagram
सोनाक्षी का ये लुक जहां उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा था और वो उनके टोंड लेग्स की तारीफ कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ बहुत सारे ट्रोलर्स ने याद दिलाया की कुछ महीने पहले ही मलाइका अरोड़ा इस ड्रेस को पहने नजर आ चुकी हैं। वहीं कुछ ट्रोलर्स को सोनाक्षी के मलाइका जैसा ना बन पाने की वजह से ट्रोल कर रहे थे। और कह रहे थे कि उनको ये कोशिश छोड़ देनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonakshi sinha, malaika arora - फोटो : insatgram
बता दें कि सोनाक्षी के इस सफेद शिफॉन की ड्रेस में रेडी होने से कुछ महीने पहले ही मलाइका अरोड़ा वॉग ब्यूटी अवॉर्ड में इस ड्रेस को पहने दिखीं थीं। साथ ही उनका फोटोशूट भी काफी वायरल हुआ था। जिसमे वो इस ड्रेस में अपने टोंड लेग्स फ्लांट करते और बोल्ड नेकलाइन के साथ नजर आईं थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें