सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की है। जिसमे उनका अंदाज काफी खूबसूरत दिख रहा है। समुंदर के किनारे फोटोशूट करवा रहीं सोनाक्षी के हर आउटफिट शानदार हैं। वहीं बॉलीवुड की दबंग गर्ल का अंदाज भी इन सबमे अलग दिख रहा है। दबंग गर्ल सोनाक्षी का फैशन सेंस बीटाउन की बाकी हसीनाओं से काफी अलग है। वो स्टाइल के साथ कंफर्ट का भी काफी ख्याल रखती हैं। जिसका सबूत इवेंट से लेकर उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट पर साफ नजर आता है।