फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूबसूरत साड़ी अवतार में लोगों का दिल जीत रहीं सलमान खान की 'रज्जो', देखें तस्वीरें

Mon, 02 Dec 2019 09:37 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
साड़ी भारतीय संस्कृति से जुड़ा एक बेहद खास परिधान है। साड़ी एक ऐसा परिधान है जिसे पहनकर आप एक ही समय में सेंसेशनल और पारंपरिक दोनों लग सकती हैं। किसी भी लड़की के खास दिन के लिए साड़ी पहला पसंद साड़ी होती है। ये बात साबित करती है कि साड़ी से बेहतर परिधान कुछ नहीं है। ऐसे में अगर इस सीजन शादी करके आप भी नई-नवेली दुल्हन बनने जा रही हैं तो ये जरूर सोच रही होंगी की साड़ी में खुद को किस तरह स्टाइल करें कि आकर्षक और सुंदर लुक आए। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों सलमान खान के साथ अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 के प्रचार में व्यस्त हैं। ऐसे में रज्जो उर्फ सोनाक्षी साड़ी में गजब के स्टाइलिंग गोल्स देती नजर आ रही हैं। तो घबराने की जरूरत नहीं है सोनाक्षी सिन्हा के पांच लुक से आपको एक से बढ़कर एक बेहतरीन आईडिया मिल जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : instagram
सोनाक्षी का साड़ी के साथ ट्रांसपैरेंट केप वाला लुक बेशक यूनिक और बेहतरीन है। इसे शादी या किसी भी आयोजन में दिन और रात कभी भी पहना जा सकता है। बस ध्यान रहे कि चूकिं ट्रांसपैरेंट केप है इसलिए बन हेयरस्टाइल ही करें। 
 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : instagram
सोनाक्षी की फ्रिल लेयर वाली गुलाबी रेट्रो साड़ी कम बैक फैशन है, जिसे महिलाएं काफी पसंद कर रही हैं। इस साड़ी को उन्होंने स्लीव्सलेस ब्लाउज, हाथ में डिजाइनर कंगन, चांदबाली और माथे पर छोटी सी बिंदी के साथ लुक को परफेक्ट बनाया है। 

4 of 5
- फोटो : instagram
एक बार फिर सोनाक्षी ने प्लेन शिफॉन साड़ी पहनी है लेकिन इस बार ब्राइट ऑरेंज कलर की जिसे वर्क वाले एंबेलिश्ड ब्लाउज के साथ मैच किया है। लुक को ओवरडू न करते हुए ज्यादा एक्सेसरीज नहीं पहनी है। कानों में बड़ी-बड़ी ईयररिंग और खुले बाल के साथ लुक को पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : instagram
इस साल फैशन के हिसाब से पर्पल रंग ने लोगों का दिल जीत लिए। फैशन इंडस्ट्री में तो कारपेट भी लाल और हरे रंग से इस साल पर्पल में बदल दिए गए। इस पर्पल साड़ी में सोनाक्षी ये साबित कर रही हैं कि इस शादी सीजन बाकि रंगो के अलावा थोड़ा अलग ट्राई करना चाहिए और पर्पल शेड आपको आकर्षक दिखने में पूरी मदद करेगा। सोनाक्षी की पर्पल एम्ब्लिश साड़ी इस बात का सबूत है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें