फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: नए साल की पार्टी में बिना मेकअप आएगा ग्लो, बस कुछ घंटों पहले अपनाएं ये स्किन केयर रूटीन

Sun, 28 Dec 2025 09:40 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

No-Makeup Glow for New Year Party: अगर आप भी नए साल की पार्टी में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो हमारा बताया तरीका अपनाकर चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो लाएं। 
विज्ञापन
1 of 7
नए साल की पार्टी में बिना मेकअप आएगा ग्लो, बस कुछ घंटों पहले अपनाएं ये स्किन केयर रूटीन - फोटो : Adobe stock
No-Makeup Glow for New Year Party:  नए साल की पार्टी हर किसी के लिए खास होती है और इस मौके पर हर लड़की चाहती है कि वह सबसे खूबसूरत और कॉन्फिडेंट दिखे। चमकदार कपड़े, परफेक्ट मेकअप और स्टाइलिश लुक के साथ अगर चेहरे पर नेचुरल ग्लो हो तो खूबसूरती और भी निखर जाती है। लेकिन महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या पार्लर ट्रीटमेंट हर किसी के लिए संभव नहीं होते।

ऐसे में प्राकृतिक तरीकों से चेहरे पर ग्लो लाना सबसे बेहतर और सुरक्षित उपाय है। सही स्किन केयर, घरेलू नुस्खे और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर आप बिना साइड इफेक्ट के अपनी त्वचा को चमकदार बना सकती हैं। नए साल की पार्टी में सबकी नजरें आप पर टिकी रहें, इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी स्किन को पहले से केयर दें। आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार तरीके, जिनसे आप घर बैठे चेहरे पर नेचुरल ग्लो पा सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
पहला नुस्खा - फोटो : Adobe stock
पहला नुस्खा

कच्चा दूध और गुलाब जल चेहरे पर इंस्टेंट निखार लाने का एक आसान और असरदार तरीका है। कच्चे दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की गहराई से सफाई करता है, जिससे डेड स्किन हटती है और चेहरा साफ दिखने लगता है। गुलाब जल स्किन को ठंडक देता है और उसे टोन करता है। इसके लिए दो चम्मच कच्चे दूध में एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर कॉटन की मदद से चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15–20 मिनट बाद सादे पानी से धो लें। कुछ ही समय में त्वचा मुलायम और चमकदार नजर आने लगती है।

 
विज्ञापन

3 of 7
दूसरा नुस्खा - फोटो : इंस्टाग्राम
दूसरा नुस्खा

शहद और नींबू का मिश्रण डल और थकी हुई त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। शहद त्वचा को नमी देता है, जबकि नींबू प्राकृतिक रूप से स्किन को ब्राइट बनाता है। एक चम्मच शुद्ध शहद में तीन से चार बूंद नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर पतली परत लगाएं। करीब 10–12 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। इस नुस्खे से चेहरे की डार्कनेस कम होती है और तुरंत ग्लो दिखाई देता है। संवेदनशील त्वचा वाले लोग नींबू की मात्रा कम रखें।

 

4 of 7
तीसरा नुस्खा - फोटो : Freepik
तीसरा नुस्खा

खीरे का रस चेहरे को तुरंत फ्रेश और ठंडक देने में मदद करता है। खीरे में मौजूद पानी और विटामिन्स त्वचा की थकान दूर करते हैं और सूजन कम करते हैं। ताजे खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकालें और कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। यह नुस्खा खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा है, जिनकी त्वचा डल और थकी हुई दिखती है।

 
विज्ञापन

5 of 7
चौथा नुस्खा - फोटो : Adobe stock
चौथा नुस्खा

एलोवेरा जेल प्राकृतिक रूप से त्वचा को रिपेयर करने और चमक बढ़ाने का काम करता है। शुद्ध एलोवेरा जेल चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें और 20 मिनट तक लगा रहने दें। चाहें तो इसे बिना धोए भी छोड़ सकते हैं। एलोवेरा त्वचा को अंदर से पोषण देता है, जिससे चेहरा सॉफ्ट, स्मूद और नेचुरली ग्लोइंग दिखने लगता है।

 
विज्ञापन

6 of 7
पांचवां नुस्खा - फोटो : इंस्टाग्राम
पांचवां नुस्खा

बेसन और दही का फेस पैक इंस्टेंट ब्राइटनेस के लिए बहुत कारगर होता है। बेसन डेड स्किन हटाने में मदद करता है और दही त्वचा को पोषण देकर नमी बनाए रखता है। एक चम्मच बेसन में एक चम्मच ताजा दही मिलाकर चेहरे पर समान रूप से लगाएं। सूखने पर हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें। इस नुस्खे से टैनिंग कम होती है और कुछ ही घंटों में चेहरे पर निखार नजर आने लगता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इन बातों का भी ध्यान रखें - फोटो : Adobe stock
इन बातों का भी ध्यान रखें

बेहतर रिजल्ट के लिए इन नुस्खों को लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करना जरूरी है। साथ ही दिनभर पर्याप्त पानी पीना और नुस्खे के बाद हल्का मॉइस्चराइज़र लगाना त्वचा की चमक को और बढ़ा देता है। किसी भी नए नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट करना भी जरूरी है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें