बेबी डॉल मै सोने दी गाने से हर किसी के लिए जाना पहचाना नाम बन चुकीं कनिका कपूर दुल्हन बनने वाली हैं। कनिका ने सोशल मीडिया पर अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें साझा की है। जिसमे वो अपने एनआरआई ब्वॉयफ्रेंड गौतम हाथीरमानी के साथ नजर आ रही हैं। शादी की रस्में मेहंदी फंक्शन के साथ ही शुरू हुई हैं। जिसकी तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस उन्हें विशेज देने में लगे हैं।