फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा कक्कड़ को स्टाइल में टक्कर दे रहीं सिंगर ध्वनि भानुशाली, काली साड़ी में दिया पोज

Tue, 06 Apr 2021 03:13 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
neha kakkar, dhvani bhanushali - फोटो : instagram
नेहा कक्कड़ सिंगर होने के साथ ही स्टाइल के मामले में भी हमेशा आगे रहती हैं। यहां तक कि उनके फैंस भी उनके फैशन सेंस के दीवाने रहते हैं। लेकिन लगता है अब सिंगर ध्वनि भानुशाली भी इसी राह पर निकल चुकी हैं। म्यूजिक रिएलिटी शो के लिए रेडी ध्वनि का लुक स्टाइलिश था। 
विज्ञापन

2 of 5
dhvani bhanushali - फोटो : instagram
ध्वनि भानुशाली वैसे तो ज्यादातर वेस्टर्न कपड़ों में ही नजर आती हैं। लेकिन इस बार उनका देसी लुक भी काफी शानदार था। काले रंग की रफल साड़ी में वो रिएलिटी शो के लिए रेडी थीं। जिसमे वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर फैंस पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
dhvani bhanushali - फोटो : instagram
ध्वनि काले रंग की रफल साड़ी के साथ सिल्वर कलर के एंब्रायडरी वाले ब्लाउज को मैच किए थीं। वहीं मिनिमम मेकअप ग्लॉसी लिप्स और कर्ली वेव हेयर उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे। वैसे ध्वनि इन दिनों अपनी अपीयरेंस के दौरान हर किसी का ध्यान खींचने में कामयाब हो रही हैं। 

4 of 5
dhvani bhanushali - फोटो : instagram
पिछले दिनों ही फिल्मफेयर अवॉर्ड शो के लिए रेडी ध्वनि का लुक बीटाउन हसीनाओं को फीका करने के लिए काफी थी। जिसमे ध्वनि शार्ट फेदर गाउन के साथ रेडी हुई थीं। जिसकी डीप कट नेकलाइन और वेस्ट एरिया से नीचे की ओर लगा फेदर इस ड्रेस को सेसी लुक देने के लिए काफी दिख रहा था। वहीं इस गॉर्जियस आउटफिट के साथ ध्वनि का मेकअप ग्लॉसी लिप्स और मिनिमम बेस के साथ था। जिसमे वो आकर्षक नजर आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
neha kakkar - फोटो : instagram video
वहीं नेहा कक्कड़ भी हमेशा की तरह ही स्टनिंग लुक में नजर आईं। नेहा ने गोल्डन कलर की साड़ी के साथ ब्लैक कलर का ब्लाउज मैच किया था। जिसकी बलून स्लीव इस ब्लाउज को स्टाइलिश बनाने के लिए काफी थी। हालांकि नेहा की ये स्टाइल बहुत ही कम फैंस को पसंद आई। और उनका लुक उतना खास नही लगा।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें