फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makeup Tips: आंखों के काले घेरे छिपाने के लिए ये तरीका आएगा काम, इस एक्ट्रेस ने बता दिया सिंपल हैक्स

Mon, 06 Jun 2022 07:14 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
आंखों के काले घेरे हटाने के उपाय - फोटो : Istock
आंखों के नीचे काले घेरे बहुत सारे लोगों की समस्या होती हैं। कुछ लोगों के काले घेरे कभी-कभी हो जाते हैं। जिसमे ज्यादातर कारण नींद की कमी होता है। वहीं कुछ लोगों के काले घेरे हमेशा रहते हैं। जिन्हें घरेलू नुस्खों से लेकर अंडर आई क्रीम की मदद से दूर करने की जरूरत होती है। वैसे तो काले घेरे दूर होने में समय लग सकता है। लेकिन अगर आप मेकअप के जरिए इन्हें दूर करने की कोशिश कर रही हैं। तो एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना का बताया ये सिंपल हैक काम आ सकता है। 
विज्ञापन

2 of 4
करिश्मा तन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। और अपने ब्यूटीफुल लुक्स के साथ ही वर्कआउट के वीडियो भी शेयर करती हैं। इनके वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। कि परफेक्ट स्लिम बॉडी के लिए ये कितनी मेहनत करती हैं। वहीं करिश्मा ने रील्स बनाकर इस सिंपल मेकअप हैक्स को फैंस के साथ साझा किया है। 
विज्ञापन

3 of 4
karishma tanna - फोटो : instagram
जिसमे उन्होंने क्रीम ब्लश से अपने डार्क सर्कल को कवर किया है। इसके लिए सबसे पहले करिश्मा ने आंखों के नीचे गुलाबी रंग का क्रीम ब्लश लगाया है। फिर इसे हल्के हाथों से फैलाने के बाद लिक्विड फाउंडेशन की मदद से इसे कवर किया है। फिर बाकी सारा मेकअप कर लिया। जिससे आंखों के नीचे दिखने वाले डार्क सर्कल आसानी से छिप गए। 
विज्ञापन

4 of 4
dark circle
वैसे बता दें कि डार्क सर्कल के रंग पर ही कंसीलर या फिर कुछ और उपाय काम में आता है। अगर आंखों के नीचे काले घेरे ब्लैक या ग्रीन रंग के हैं तो इन पर ऑरेंज कलर का कंसीलर काम करता है। ऐसे में आप पिंक भी लगा सकते हैं। वहीं अगर डार्क सर्कल का रंग हल्का भूरा है तो ऐसे में पीले रंग के कंसीलर की असर करेंगे। यलो कलर के कंसीलर से ही हल्के भूरे रंग के डार्क सर्कल छिप सकते हैं। तो अपने चेहरे पर उभरे डार्क संर्कल के रंग के हिसाब से आप भी कंसीलर या फिर क्रीम ब्लश ट्राई कर सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें