फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shriya Saran Saree Looks: त्योहारों के लिए बेहद परफेक्ट हैं श्रिया सरन के ये साड़ी लुक्स

Fri, 12 Sep 2025 12:16 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Shriya Saran Saree Looks: अगर आप त्योहारों के सीजन के लिए साड़ी खरीदने का प्लान कर रही हैं तो श्रिया सरन के साड़ी लुक्स से टिप्स लें। 
विज्ञापन
1 of 7
त्योहारों के लिए बेहद परफेक्ट हैं श्रिया सरन के ये साड़ी लुक्स - फोटो : instagram
Shriya Saran Saree Looks: अभिनेत्री श्रिया सरन सिर्फ बेहतरीन अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक स्टाइल आइकन भी हैं। वैसे तो उनका हर अंदाज लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचता है लेकिन अगर उनके पारंपरिक अंदाज पर नजर डालें तो साड़ी में वो बेहद बला की खूबसूरत लगती हैं। चाहे रेड कार्पेट हो, कोई त्योहार या फिर ट्रेडिशनल फंक्शन श्रिया का हर साड़ी लुक बेहद एलिगेंट, ग्रेसफुल और इंस्पिरेशनल होता है।

वो सिल्क साड़ी, कांजीवरम, नेट साड़ी या एम्ब्रॉइडरी वर्क वाली साड़ियों में भी खूबसूरत लगती हैं। उनका साड़ी के साथ ज्वेलरी, हेयरस्टाइल और मेकअप का संयोजन देखने लायक होता है, जो फेस्टिव सीजन में ट्राई करने लायक है। तो अगर आप नवरात्रि, दिवाली या किसी भी पारंपरिक अवसर पर, अपने लुक को रॉयल टच देना चाहती हैं तो श्रिया सरन के साड़ी लुक्स से प्रेरणा लेना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 7
पहला लुक - फोटो : instagram
पहला लुक

सबसे पहले नजर डालते हैं एक्ट्रेस के बनारसी साड़ी लुक पर तो इस तरह की साड़ी आप करवाचौथ पर भी कैरी कर सकती हैं। ऐसी साड़ी सुहागिन महिलाओं पर खूब जचेगी। ऐसी साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहनें और मैचिंग ज्वेलरी कैरी करें। ऐसी साड़ी के साथ बालों में स्लीक स्टाइल का जूड़ा कमाल का लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 7
दूसरा लुक - फोटो : instagram
दूसरा लुक

कहीं दिवाली पार्टी में जाना है लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कैसी साड़ी पहनें तो ऐसी लाल साड़ी आपके लुक में चार चांद लगा देंगी। इसके साथ डीपनेक और स्लीवलेस ब्लाउज पहनकर आप अपना ग्लैमरस अंदाज दिखा सकती हैं। ऐसी साड़ी के साथ आपको कर्ल करके बालों को खुला रखना है, ताकि आप प्यारी दिखें। 

4 of 7
तीसरा लुक - फोटो : instagram
तीसरा लुक

कुछ पेस्टल रंग में पहनने का मन है तो ऐसी फ्लोरल साड़ी कैरी करें। इसके साथ हैवी वर्क वाला ब्लाउज देखने में बेहद कमाल का लगेगा। अपनी खूबसूरती को बढ़ाना है तो इस साड़ी लुक के साथ मेकअप थोड़ा हटकर करें। सिंपल मेकअप आपकी साड़ी को फीका बना देगी। 
विज्ञापन

5 of 7
चौथा लुक - फोटो : instagram
चौथा लुक

आजकल ऐसी नेट फैब्रिक की साड़ी काफी ट्रेंड में है, इसलिए आप इस तरह की नेट फैब्रिक की साड़ी अपने लिए खरीद सकती हैं। ऐसी साड़ी के साथ आप फुल स्लीव का ब्लाउज भी कैरी कर सकती हैं, क्योंकि वो ही इसके साथ ज्यादा अच्छा दिखता है। खुले बाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
पांचवा लुक - फोटो : instagram
पांचवा लुक

गोल्डन रंग त्योहारों के मौके पर कमाल का लगता है। इसलिए आप ऐसी गोल्डन रंग की साड़ी अपने लिए खरीद सकती हैं। ऐसी साड़ी के साथ आपका लुक कमाल का लगेगा। इसके साथ आप कॉन्ट्रास्ट में ब्लाउज पहन सकती हैं। बालों में जूड़ा बनाकर अपना एथनिक लुक पूरा करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
छठा लुक - फोटो : instagram
छठा लुक

अब अगर कुछ अलग रंग पहनना चाहती हैं तो ऐसी ब्लू रंग की साड़ी का चयन करें। ऐसी साड़ी आप त्योहारों पर होने वाली पार्टी के दौरान कैरी कर सकती हैं। इसके साथ पहनने वाले ब्लाउज को भी अलग स्टाइल का बनवाएं, तभी उसका लुक अच्छा दिखेगा। इसके साथ अपना मेकअप लाइट रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें