फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shrenu-Akshay Wedding: बैचलर पार्टी से लेकर रिसेप्शन तक में श्रेनु पारिख का हर लुक रहा परफेक्ट, डालें एक नजर

Wed, 27 Dec 2023 01:05 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श्रेनु और अक्षय ने 21 दिसंबर को गुजराती और महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों से एक-दूसरे को अपना जीवन साथी चुना था। 
विज्ञापन
1 of 7
Shrenu Parikh Akshay Mhatre Wedding - फोटो : instagram
Shrenu-Akshay Wedding: टीवी सीरियल इश्कबाज से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री श्रेनु पारिख हाल ही में अक्षय म्हात्रे के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। वो और अक्षय लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

लंबे इंतजार के बाद श्रेनु और अक्षय ने 21 दिसंबर को गुजराती और महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों से एक-दूसरे को अपना जीवन साथी चुना था। एक्ट्रेस की शादी की हर रस्म की खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहीं हैं। उन्होंने सबसे पहले अपने दोस्तों को बैचलर पार्टी दी, जिसके बाद उनकी शादी की रस्में शुरू हो गईं।

चाहे बात करें उनके बैचलर पार्टी के लुक की या रिसेप्शन की, शादी के हर एक कार्यक्रम में उनका अंदाज बेहद खूबसूरत लग रहा था। अगर आपने भी एक्ट्रेस की वेडिंग एलबम को मिस किया है तो ये लेख आपके लिए है। हम आज आपको एक्ट्रेस के बैचलर पार्टी लुक से लेकर उनके रिसेप्शन कर की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Shrenu Parikh Akshay Mhatre Wedding - फोटो : instagram
बैचलर पार्टी लुक

शादी से पहले श्रेनु पारिख ने अपनी खास सहेलियों को एक शानदार बैचलरेट पार्टी दी, जिसमें एक्ट्रेस परी की तरह खूबसूरत लग रहीं थीं। इस पार्टी में श्रेनू पारेख ब्लैक शिमरी ड्रेस में दिखीं, जिसके साथ एक्ट्रेस ने प्रिंसेस क्राउन पहना था। उनका लुक बेहद बोल्ड दिख रहा था। 
विज्ञापन

3 of 7
Shrenu Parikh Akshay Mhatre Wedding - फोटो : instagram
मेहंदी लुक

श्रेनु ने अपने मेहंदी के लुक में इंडो वेस्टर्न लुक कैरी किया था। हरे रंग की स्कर्ट और क्रॉप टॉप में वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। इस लुक में उनकी हेयर स्टाइल सबसे खास थी।

4 of 7
Shrenu Parikh Akshay Mhatre Wedding - फोटो : instagram
हल्दी लुक

वैसे तो लोग हल्दी के दिन पीले रंग के कपड़े ही पहनते हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी हल्दी में हरे रंग की नौवारी साड़ी पहनी थी। उनका ये लुक बेहद ही प्यारा लग रहा था। अक्षय ने भी श्रेनु से मैचिंग करते हुए हरे रंग का ही कुर्ता पायजामा पहना था। 
विज्ञापन

5 of 7
Shrenu Parikh Akshay Mhatre Wedding - फोटो : instagram
संगीत लुक

अपनी संगीत के दिन ही श्रेनु और अक्षय ने सगाई भी की थी। इस दौरान श्रेनु ने डार्क पर्पल रंग का लहंगा पहना था। लहंगे के साथ उन्होंने बालों में पोनीटेल बनाई थी। वहीं अक्षय भी ब्लैक और व्हाइट लुक में भी काफी  स्मार्ट दिख रहे थे। 
विज्ञापन

6 of 7
Shrenu Parikh Akshay Mhatre Wedding - फोटो : instagram
वेडिंग लुक

21 दिसंबर को श्रेनु और अक्षय ने सात फेरे लिए। इस दौरान एक्ट्रेस ने सुर्ख लाल और नारंगी लहंगा पहना था और अक्षय ने लाल शेरवानी पहनी थी। अपने वेडिंग लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने काफी हैवी ज्वेलरी कैरी की थी। उन्होंने अपने मेकअप को न्यूड रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Shrenu Parikh Akshay Mhatre Wedding - फोटो : instagram
रिसेप्शन लुक

श्रेनु और अक्षय ने 26 दिसंबर को अपने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक और रेड कलर के वेलवेट लहंगे में नजर आ रही हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने एक स्टेटमेंट चोकर चुना था, जिस पर एक बड़ा रूबी स्टोन जड़ा हुआ था और मैचिंग इयररिंग्स, माथा पट्टी के साथ अपने लुक को पूरा किया था। वहीं अक्षय भी रिसेप्शन में ऑल ब्लैक लुक में काफी हैंडसम दिख रहे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें