फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा कपूर ने पहनी ऐसी साड़ी, चुरा ली फैंस के दिलों की धड़कन लेकिन कीमत सुन हो जाएंगे हैरान

Sun, 27 Dec 2020 01:06 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
shraddha kapoor - फोटो : instagram
श्रद्धा कपूर इन दिनों अपने खूबसूरत अंदाज से फैंस का दिल चुरा रही हैं। कजिन प्रियांक शर्मा की सगाई में श्रद्धा साड़ी पहने नजर आईं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। श्रद्धा के कजिन प्रियांक शर्मा ने लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं शजा मोरानी के साथ बीते दिनों सगाई की। जिसमें श्रद्धा कपूर के पापा शक्ति कपूर भी मौजूद थे। वहीं श्रद्धा के स्टनिंग लुक को देख फैंस दीवाने हो रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
shraddha kapoor - फोटो : instagram
श्रद्धा ने कजिन की सगाई के लिए मस्टर्ड पीले रंग की साड़ी का चुनाव किया था। जो कि बॉलीवुड एक्ट्रेस की चहेती डिजाइनर अर्पिता मेहता के कलेक्शन में से एक थी। ऑर्गेंजा सिल्क फैब्रिक की इस साड़ी को स्लीवलेस ब्लाउज के साथ मैच किया गया था। वहीं मांगटीका और हाथों में गोल्डन चूड़ियां श्रद्धा की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम कर रही थीं।
विज्ञापन

3 of 5
shraddha kapoor - फोटो : instagram
मस्टर्ड पीले रंग की इस साड़ी पर बारीक फूलों की डिजाइन में वर्क किया गया था। जबकि इस साड़ी के किनारे पर मिरर लगे थे। वहीं श्रद्धा ने इस साड़ी के साथ मेकअप को सिंपल रखा था। जिससे कि आउटफिट हाइलाइट हो। सॉफ्ट वेवी कर्ल्स और न्यूड शेड की लिपस्टिक में श्रद्धा गजब की खूबसूरत लग रही थीं। 

4 of 5
shraddha kapoor - फोटो : instagram
भले ही श्रद्धा कपूर की इस साड़ी को देख आपको शादी के आउटफिट के लिए आइडिया मिल गया हो। लेकिन इस साड़ी को लेना हर किसी के बस की बात नही है। अर्पिता मेहता के कलेक्शन की इस साड़ी की कीमत है करीब 62 हजार रुपये। जो कि एक अच्छी खासी रकम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shraddha kapoor - फोटो : instagram
श्रद्धा इन दिनों अपने कपड़ों की पसंद से प्रशंसकों को प्रभावित करने में सफल रही हैं। पिछले दिनों जी म्यूजिक शो के लिए पहुंची श्रद्धा ने नीले रंग का फिश टेल गाउन पहन रखा था। जिसकी तस्वीरों को देखने के बाद हर कोई श्रद्धा की खूबसूरती की तारीफ कर रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें