फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालदीव में कुछ इस अंदाज में जन्मदिन मना रहीं श्रद्धा कपूर, वीडियो हो रहा वायरल

Wed, 03 Mar 2021 01:15 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
श्रद्धा कपूर के कजिन की शादी - फोटो : Instagram/oudaysingh
श्रद्धा कपूर इन दिनों कजिन प्रियांक शर्मा की शादी के लिए मालदीव में सेलिब्रेशन में व्यस्त हैं। इस बीच उनके जन्मदिन की पार्टी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस पार्टी में श्रद्धा कपूर परिवार वालों संग डांस करते दिख रही हैं। बता दें कि 3 मार्च को श्रद्धा कपूर का जन्मदिन होता है। 34 साल की हो गईं श्रद्धा पार्टी में जमकर एंज्वॉय करते दिख रही हैं। जिसमे उनका स्टाइलिश लुक फैंस को लुभा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram fan page
श्रद्धा इस पार्टी में पीच कलर की ड्रेस में रेडी हैं। नूडल स्ट्राई और हेमलाइन पर ट्रांसपैरेंट फैब्रिक के साथ ड्रेस को बनाया गया है। जो फैशन लेबल हेमंत एंड नंदिता के कलेक्शन से ली गई है। वहीं इस ड्रेस के साथ श्रद्धा का मिनिमम मेकअप लुक इंप्रेसिव है।

 
विज्ञापन

3 of 4
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram
वैसे भी श्रद्धा का फैशन सेंस बिल्कुल हटके होता है। कजिन प्रियांक शर्मा की शादी के लिए मालदीव पहुंची श्रद्धा अपने ट्रेडिशनल लुक से भी हर किसी का दिल चुरा रही हैं। पाउडर ब्लू कलर के फ्लॉवरी लहंगे में उनका लुक शानदार है। वहीं इस लुक का वीडियो भी श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। जिसमे वो इस फ्लोरल फ्रिल लंहगे के साथ समुंदर किनारे नाचती दिख रही हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर
वहीं मालदीव की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। जिसमे वो अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा के साथ पोज देती दिख रही हैं। बता दें कि श्रद्धा कपूर जल्द ही रणबीर कपूर के साथ पर्दे पर नजर आने वाली हैं। जिसके डायरेक्टर लव रंजन है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें