फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड की जन्मदिन पार्टी में पहुंची श्रद्धा कपूर, इन कपड़ों से लूटा फैंस का दिल

Mon, 08 Mar 2021 03:47 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा कपूर, रोहन श्रेष्ठ - फोटो : Social media
श्रद्धा कपूर इन दिनों जमकर मस्ती कर रही हैं। मालदीव की छुट्टियों से लौटकर आने के बाद वो रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा की जन्मदिन पार्टी में नजर आईं। बता दें कि श्रद्धा पिछले कुछ दिनों से मालदीव में कजिन प्रियांक की शादी एंज्वॉय करने में व्यस्त थी। इसके साथ ही उनका फैशनेबल लुक भी फैंस को हर बार इंप्रेस कर रहा था। फिर वो चाहे अपने जन्मदिन की पार्टी के लिए पहना पीच ड्रेस हो या फिर फ्लोरल लहंगा। बीच साइड से आई हर तस्वीर में श्रद्धा खूबसूरत दिख रही थीं। 
विज्ञापन

2 of 5
shraddha kapoor - फोटो : instagram
वहीं मालदीव से लौटने के बाद वो अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में दिखीं। पार्टी के लिए श्रद्धा ने लाइम ग्रीन और ब्लैक कलर का शिमरी शार्ट टिनी ड्रेस चुना था। लाइम ग्रीन कलर की इस ड्रेस के बस्ट एरिया पर अपोजिट काले रंग का पैच बना था। वहीं पूरी ड्रेस पर मिरर वर्क किया गया था। जो इसे पार्टीवियर बनाने के लिए काफी था। वहीं शार्ट लेंथ इस ड्रेस के साथ मिस कपूर अपने टोंड लेग्स भी फ्लांट करते दिख रही थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
shraddha kapoor - फोटो : instagram
इस शिमरी मिरर वर्क शार्ट ड्रेस को श्रद्धा ने कोहल लाइनर के साथ चेहरे पर मास्क लगाकर पूरा किया था। जबकि पोकर स्ट्रेट हेयर और ब्लैक स्टिलिटो उनके लुक को पूरा करने के लिए काफी दिख रहे थे। वैसे बता दें कि श्रद्धा कपूर की फैशन च्वॉइस हमेशा ही हटके होती है। 

4 of 5
shraddha kapoor - फोटो : instagram
कजिन प्रियांक शर्मा की शादी के लिए श्रद्धा ने गोल्डन कलर का लहंगा चुना था। जिसकी नेट की पाउडर ब्लू कलर की चुनरी पर क्रश्ड गोल्डन लहंगे से मैचिंग करता बॉर्डर लगा था। वहीं लहंगा भी एंब्रायडरी के साथ क्रश्ड फैब्रिक पैटर्न का था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रद्धा कपूर के कजिन की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम- mine.shraddhu_
जिसके साथ श्रद्धा ने गोल्डन हैवी चोकर नेकपीस चुना था। जबकि सिंपल सी स्ट्रेट पोनीटेल के अलावा वो शादी की रस्मों के दौरान सिर पर गुलाबी रंग की पगड़ी लगाए दिखीं। जिसमे उनका लुक काफी क्यूट दिख रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें