श्रद्धा कपूर मालदीव में कजिन प्रियांक शर्मा की शादी अटेंड करने के लिए पहुंच चुकी हैं। पिछले दिनों ही एयरपोर्ट से उनका लुक वायरल हुआ था। जिसमे वो डेनिम शार्ट्स के साथ सफेद रंग की स्टेटमेंट टीशर्ट पहने दिख रही थीं। वहीं अब मालदीव से प्रियांक शर्मा की शादी की रस्मों की तस्वीरें सामने आ रही हैं। जिसमे बहन श्रद्धा कपूर का लुक सबसे खूबसूरत नजर आ रहा है।