फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की शादी में इतने खूबसूरत लिबास में पहुंची श्रद्धा कपूर, तस्वीरें ऐसी कि नजरें हटाना मुश्किल

Sun, 07 Feb 2021 09:17 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
shraddha kapoor - फोटो : instagram
श्रद्धा कपूर कजिन प्रियांक शर्मा के शादी में शरीक होने के लिए पहुंची तो उनका लुक हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत और सिंपल नजर आया। दरअसल, पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक और श्रद्धा एक दूसरे के काफी करीब हैं। दोनों की बॉन्डिंग कई बार तस्वीरों में भी नजर आती हैं। ऐसे में भाई की शादी के लिए श्रद्धा कपूर का लुक तो खास होना ही था। 
विज्ञापन

2 of 4
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram/viralbhayani
श्रद्धा ने इस खास मौके के लिए मशहूर डिजाइनर अनीता डोंगरे का डिजाइन किया हुआ था। थ्री पीस सेट जिसमे सफेद रंग की स्कर्ट के साथ एंब्रायडरी किया हुआ शार्ट कुर्ता और दुपट्टा शामिल था। कुर्ते पर की गई फुलकारी कढाई और कटआउट हाफ स्लीव बनी थी।
विज्ञापन

3 of 4
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram fan page
वहीं बात करें मेकअप तो श्रद्धा ने बीमिंग हाइलाइटर के साथ कोहल आईज और पिंक लिप्स के साथ इस आइवरी शेड के आउटफिट को मैच किया था। वहीं बालों की स्टाइल को काफी सिंपल रखते हुए केवल गोल्ड ईयररिंग्स के साथ मैच किया था। वहीं बात करें इस आउटफिट की कीमत की तो हल्के-फुल्के से दिख रहे इस ड्रेस की कीमत है करीब 60 हजार रुपये जो किसी भी तरह से कम नही है। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रियांक शर्मा, शजा मोरानी, पद्मिनी कोल्हापुरे - फोटो : Instagram
बता दें कि श्रद्धा कपूर की मां शिवांगी कोल्हापुरी और पद्मिनी कोल्हापुरी बहनें हैं। साथ ही श्रद्धा कपूर का अपनी मौसी से खास रिश्ता है। जिसकी वजह से वो भाई प्रियांक से भी काफी क्लोज हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें