फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Arya: बोल्ड नेकलाइन की ड्रेस में श्रद्धा आर्या ने दिखाया ग्लैमर, स्टाइल में दिखी ये खासियत

Thu, 17 Feb 2022 01:57 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा आर्या - फोटो : Instagram
छोटे पर्दे की चहेती बहुओं में शामिल प्रीता यानी श्रद्धा आर्या शादी के बाद और भी ज्यादा बोल्ड हो गई हैं। शादी के बाद अपने पहले वैलेंटाइन की तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की है। जिसमे उनका बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है। वैसे तो श्रद्धा आर्या अक्सर ही ग्लैमरस लुक की तस्वीरें साझा करती हैं। जिसमे वो मोनोकोनी से लेकर बॉडी फिटिंग ड्रेस को पहने नजर आती हैं। इस बार भी श्रद्धा ने ऐसी ही तस्वीरें साझा की हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
shraddha arya - फोटो : instagram
श्रद्धा आर्या ने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को साझा किया है। जिसमे वो गुलाबी रंग की बॉडी फिटिंग ड्रेस को पहने दिख रही हैं। वेलवेट फैब्रिक की बनी इस ड्रेस की नेकलाइन काफी बोल्ड है। दरअसल, स्वीटहार्ट और प्लजिंग नेकलाइन के साथ ये ड्रेस स्ट्रैपलेस है। जो कि इसे काफी ग्लैमरस बना रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
shraddha arya - फोटो : instagram
वहीं श्रद्धा आर्या ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन के जरिए बताया है कि ये उनका डेटनाइट का लुक है। श्रद्धा ने इतनी बोल्ड ड्रेस के साथ लाल रंग का चूड़ा पहना है। जो कि पूरे लुक को बिल्कुल अलग और नई नवेली दुल्हन वाला बना रहा है। वहीं इस ड्रेस के साथ ब्लैक कलर का वुलेन स्टोल और मैचिंग ब्लैक नेकपीस कैरी किया है। 

4 of 5
shraddha arya - फोटो : instagram
जबकि पिंक ब्लश चिक्स के साथ मैट फिनिश मेकअप और पिंक लिपस्टिक श्रद्धा के लुक में चार चांद लगा रहे हैं। वहीं लाइट वेवी कर्ली हेयर साइड पार्टीशन के साथ शानदार लग रहे हैं। जिसके साथ श्रद्धा ने ब्लैक स्ट्रैपी हील्स कैरी की है। इस बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लुक में वो पति के साथ डेट नाइट पर गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shraddha arya - फोटो : instagram
बता दें कि श्रद्धा आर्या ने राहुल नांगर के साथ सात फेरे लिए हैं। वहीं शादी के बाद से ही वो नई नवेली दुल्हन वाला लुक कैरी करना नहीं भूलती। हर बार वो लाल रंग के चूड़े के साथ नजर आती हैं। फिर वो चाहे उनका बोल्ड और ग्लैमरस आउटफिट ही क्यों ना हो। श्रद्धा लाल रंग के चूड़े को हर बार पहनती है। जिसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें