फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Footwear Types: जूते बताते हैं कि कैसा आपका व्यवहार, जानें कैसे ?

Fri, 20 Jun 2025 11:37 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Decode Behavior Through Footwear: अक्सर हम जूते बिना सोचे-समझे पहन लेते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि आपके जूते ही आपकी व्यक्तित्व के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
footwear - फोटो : Adobe stock
Decode Behavior Through Footwear: आपने अक्सर लोगों को ये कहते सुना होगा कि व्यक्ति का व्यवहार कैसा है, इस बात की जानकारी सामने वाले के कपड़ों से ली जा सकती है। पर, क्या आप जानते हैं कि व्यक्ति का व्यवहार कैसा है, इस बात का पता जूतों के जरिए भी लगाया जा सकता है। जी हां, सुनने में ये आपको अजीब लगे लेकिन ये हकीकत है। 

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि पैरों में धारण करने वाले जूते, चप्पल, सैंडल, व्यक्ति के व्यक्तित्व एवं उसके आचरण के बारे में जानकारी देते हैं। वो किस प्रकार के जूते पहनना पसंद करता है, उससे आप पता लगा सकते हैं कि सामने वाला कैसा है। आइए आपको भी इस बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
रिपोर्ट में हुआ खुलासा - फोटो : Instagram
रिपोर्ट में हुआ खुलासा

जानकारी के मुताबिक, अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी में हुई एक रिसर्च के अनुसार, आप किसी भी व्यक्ति के जूतों को देखकर लगभग 90% तक सही अनुमान लगा सकते हैं कि वह इंसान कैसा है। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगें।


 
विज्ञापन

3 of 7
स्पोर्ट्स शूज - फोटो : Adobe
जो लोग स्पोर्ट्स शूज या स्नीकर्स पहनना पसंद करते हैं

यदि आप ज्यादातर समय स्पोर्ट्स शूज या स्नीकर्स पहनना पसंद करते हैं तो ये बताता है कि आप उत्साही हैं। ऐसे लोग काफी एनर्जेटिक, कूल और फ्रेंडली स्वभाव के होते हैं। ऐसा माना जाता है कि ऐसे लोगों को एक्टिव रहना पसंद होता है और ये नई चीजें आजमाने से नहीं डरते।

 

4 of 7
चप्पल - फोटो : Freepik
जो लोग चप्पल पहनना पसंद करते हैं 

यदि आप ज्यादातर समय चप्पल पहनना पसंद करते हैं, इससे ये पता लगता है कि आप सहजता को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे लोग आमतौर पर सुलझे हुए और डाउन-टू-अर्थ होते हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 7
बूट्स - फोटो : Adobe stock
जो लोग बूट्स पहनना पसंद करते हैं

जो लोग बूट्स पहनना पसंद इससे पता लगता है कि आप साहसी, मजबूत व्यक्तित्व वाले व्यक्ति हैं। ऐसे लोग हमेशा ही थोड़े रफ-एंड-टफ नेचर के होते हैं। इन्हें एडवेंचर पसंद होता है।

 
विज्ञापन

6 of 7
हील्स - फोटो : instagram
जो महिलाएं हील्स पहनना पसंद करती हैं

यदि आप ज्यादातर समय हील्स पहनना पसंद करती हैं तो इससे पता लगता है कि आप कॉन्फिडेंट, महत्वाकांक्षी और स्टाइल-कांशस हैं। ऐसी महिलाएं किसी भी माहौल में खुद को प्रेजेंट करना अच्छे से जानती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फॉर्मल जूते - फोटो : Freepik
जो लोग फॉर्मल जूते पहनना पसंद करते हैं

यदि आप ज्यादातार समय फॉर्मल जूते पहनना पसंद करते हैं तो आमतौर पर आप अनुशासित, प्रोफेशनल और डिटेल्स पर ध्यान देने वाले लगेंगे। ऐसे लोग काफी नियमित होते हैं। इन्हें समय पर चीजें करना पसंद होता है। ऐसे लोग महत्वाकांक्षी भी काफी ज्यादा होते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें