शनिवार रात देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की सगाई प्रमुख हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से हुई। इस समारोह में बॉलीवुड, राजनीति, उद्योग और खेल जगत के कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
akash ambani
जिस तरह लोगों को दोनों की तस्वीरों का इंतजार था, ठीक वैसे ही लोगों को श्लोका की ड्रेस देखने का भी बेसब्री से इंतजार था। आइए आपको बताते हैं कि श्लोका ने अपनी इंगेजमेंट के खास मौके पर किस डिजाइनर का ड्रेस पहना था।
विज्ञापन
3 of 4
aakash ambani shloka engagement
फंक्शन में श्लोका बहुत सुंदर दिखाई दे रही थीं। उन्होंने सगाई के लिए पिंक फ्लोरल इम्ब्रॉयडरी वर्क लहंगा चुना था। उनके लहंगे में गोल्डन और सिल्वर कलर से हैवी इम्ब्रॉयडरी वर्क किया हुआ था। उनका यह खूबसूरत ड्रेस डिजाइनर अबू जानी- संदीप खोसला ने डिजाइन किया है।
श्लोका ने लहंगे के साथ बहुत सुंदर डायमंड का सिंपल नेकपीस, ईयररिंग्स और मांगटीका कैरी किया हुआ था जो उनके लुक को कंप्लीट कर रहा था। इसके अलावा आकाश ने इस खास मौके पर मेहरुन-व्हाइट शेरवानी पहनी, जो उन पर काफी फब रही थी।