फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद खास है श्लोका मेहता का ये नेकलस, कीमत जानकर होगी हैरानी

Thu, 13 Apr 2023 05:30 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 मुकेश और नीता अंबानी ने अपनी बड़ी बहू को एक हार गिफ्ट किया था, जिसकी कीमत करोड़ों में है। 
विज्ञापन
1 of 5
Shloka Mehta Dimond neckless - फोटो : instagram
Shloka Mehta Dimond neckless : मुकेश अंबानी का नाम देश के सबसे रहीस लोगों में गिना जाता है। ना सिर्फ बिजनेस की वजह से बल्कि अपनी लाइफस्टाइल की वजह से भी अंबानी परिवार सुर्खियों में रहता है। अगर बात करें मुकेश अंबानी के बड़े बेटे और बहु की तो आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता भी आए दिन सुर्खियां बटोरते रहते हैं। कोकिला बेन अंबानी से लेकर परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट तक काफी मंहगी चीजों की शौकीन हैं। इनका कलेक्शन काफी कमाल का होता है।

अगर महंगे गिफ्ट की बात की जाये तो हाल ही में श्लोका एक वजह से चर्चा में हैं और वो है उनका करोड़ों का नेकलेस। दरअसल, मुकेश और नीता अंबानी ने अपनी बड़ी बहू को एक हार गिफ्ट किया था, जिसकी कीमत करोड़ों में है। ऐसा बताया जाता है कि इस हार को कोई कॉपी नहीं कर सकता। ना ही इसके डिजाइन को दोबारा बनाया जा सकता है। आइए आपको भी इस हार की खासियत बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Nita Ambani - फोटो : twitter
जानकारी के मुताबिक, श्लोका मेहता को ये हार उनकी शादी पर नीता अंबानी यानि कि उनकी सास ने तोहफे में दिया था। इस हार को Lebanese jeweller Mouawad कंपनी ने बनाया है। ये हार 200 कैरेट्स का है, जो कि काफी ज्यादा रेयर है।
विज्ञापन

3 of 5
Shloka Mehta Dimond neckless - फोटो : instagram
इस हार की सबसे खास बात ये है कि, इसमें 91 व्हाइट डायमंड्स लगे है। साथ ही इस नेकलेक की चेन 200 कैरेट्स की है। श्लोका मेहता के इस नए हार को लेकर कहा जा रहा है कि ना तो इसका डिजाइन कॉपी किया जा सकता है और ना ही इसे फिर से बनाया जा सकता है।

4 of 5
Shloka Mehta Dimond neckless - फोटो : instagram
श्लोका की शादी के वक्त इस हार की कीमत 55 मिलियन अमेरिकी डॉलर थी, जो इंडियन करेंसी में बदलने पर 451 करोड़ रुपए होती है। वहीं आज के समय में इस हार की कीमत 60 मिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो भारतीय रुपयों में 492 करोड़ रुपए तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shloka mehta - फोटो : instagram
इस नेकलेक पर किया गया बारीक काम ही इसके डिजाइन को सबसे अलग और खास बनाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें