अंबानी परिवार में नीता अंबानी से लेकर ईशा अंबानी तक फैशन के मामले में आगे रहती हैं। ऐसे में बहू श्लोका मेहता का स्टाइल में रहना तो बनता है। अक्सर ही इवेंट में शानदार और स्टाइलिश आउटफिट में नजर आने वाली श्लोका के वॉर्डरोब में एक से बढ़कर एक ब्राइडल लंहगे है जो किसी भी लड़की के लिए किसी ड्रीम आउटफिट से कम नहीं। इन्हीं में से एक खूबसूरत लंहगा पहने उनकी शादी की सालगिरह की तस्वीर टीना अंबानी ने शेयर की थी। जिसमें श्लोका का लुक कमाल लग रहा है। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : instagram
टीना अंबानी ने अपने इंस्टाग्राम पर उनकी शादी की तस्वीर शेयर कर उन्हें सालगिरह की शुभकामनाएं दी थीं। जिसमें टीना अंबानी के साथ श्लोका मेहता और आकाश अंबानी खड़े हैं। जिसमें श्लोका अंबानी का खूबसूरत लहंगा बेहद आकर्षक लग रहा है। वहीं उनकी ज्वैलरी देखने लायक है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : instagram
श्लोका ने कोरल पिंक और सी ग्रीन कलर का एंब्रायडरी वाला लहंगा पहना था। जिसके साथ कुंदन का नेकपीस पहन रखा है। जो काफी ज्यादा हैवी नजर आ रहा है, जिसके साथ मैचिंग का मांगटीका और ईयररिंग भी है।
4 of 5
- फोटो : instagram
हालांकि बता दें श्लोका मेहता अक्सर ही खूबसूरत लहंगों में नजर आती हैं। पिछले दिनों कपूर खानदान की रिसेप्शन पार्टी में पहुंची श्लोका ने डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइन किया लहंगा पहना था। मल्टीकलर के इस लहंगे में वो काफी खूबसूरत दिख रहीं थीं।
गुलाबी, पीले, हरे रंग के इस मल्टीकलर लहंगे के साथ गोटापट्टी वर्क वाला नेट की चुनरी थी। जिसे हरे रंग के लहंगे के साथ टीमअप किया गया था। साथ ही ग्रीन एमरॉल्ड और अनकट डायमंड के हैवी नेकपीस के साथ इस लुक को पूरा किया गया है।