फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी के 'पारंपरिक लुक' ने जीत लिया दिल, इंटरनेट पर छा गया साड़ी का 'मॉडर्न एक्सपेरिमेंट'

Mon, 30 Sep 2019 03:15 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी जितना अपनी फिटनेस और टोन्ड बॉडी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, उससे कहीं ज्यादा वह अपने साड़ी पहनने के स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनके साड़ी के साथ किए जाने वाले एक्सपेरिमेंट से कोई भी महिला एक से बढ़कर एक टिप्स ले सकती है और किसी भी पार्टी में ट्रेंडी स्टाइल डीवा बन सकती हैं । शिल्पा जब भी नए तरीके से साड़ी को कैरी करती हैं, उनका वो लुक देखते ही देखते वायरल हो जाता है। हालांकि, अब तो त्योहारों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि की पूजा हो या गरबा नाईट इस बार शिल्पा के 'अलहदा साड़ी लुक' को आप अपना स्टाइल बना सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रिंटेड रफल से लेकर कॉकटेल-रेडी साड़ी गाउन तक, शिल्पा शेट्टी ने लगभग साड़ी के हर उस वर्जन को आजमाया है जो क्लासिक ड्रेप कहलाने के काबिल हैं। मैंगलोर में कार्यक्रम के दौरान, शिल्पा को भारतीय परिधान के एक और वर्जन में स्पॉट किया गया। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का इस बार स्ट्रिप सिल्क आइवरी और डल गोल्डन रंग की साड़ी पहनी। ट्रेडिशनल साड़ी लुक को मॉडर्न स्पिन देने के लिए शिल्पा ने साड़ी को मैचिंग नी लेंथ सिल्क जैकेट के साथ कैरी किया है।
विज्ञापन

3 of 4
सही एक्सेसरीज के बिना कोई भी एथनिक लुक पूरा नहीं हो सकता।शिल्पा ने गले में गोल्डन चोकर और खूबसूरत झुमके मैच किए। शिल्पा ने सिग्नेचर मेकअप में न्यूड लिप ग्लॉस के साथ विंग आईलाइनर और पोनीटेल हेयरस्टाइल अपने लुक पूरा किया है। 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : instagram
त्योहार के सीजन शिल्पा के इस लुक से बेहतरीन टिप्स ले सकती हैं । साथ ही, नवरात्रि या दशहरा में स्ट्रिप सिल्क साड़ी ट्राई कर सकती हैं ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें