शिल्पा शेट्टी अधिकतर भारतीयों की पसंदीदा अभिनेत्री हैं। जहां फिटनेस और योग के कारण वे अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय रहती हैं। वहीं खुद की पर्सनलिटी को बखूबी सजाना, संवारना और प्रस्तुत करना भी वे बहुत अच्छे से जानती हैं। हाल ही में पर्शियन ग्रीन कलर के एक पार्टी वियर ड्रेस में वे बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। साथ ही वे मस्ती के मूड में भी दिखाई पड़ रही हैं। आइए अगली स्लाइड्स से देखते हैं शिल्पा के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीर।
विज्ञापन
2 of 8
शिल्पा शेट्टी लेटेस्ट फोटो
- फोटो : instagram
इस प्रकार है आउटफिट
शिल्पा ने पर्शियन ग्रीन कलर का वन-पीस पहना है जिसका लंबाई नीचे से एक समान नहीं है। यह घुटने से थोड़ी ऊंची-नीची है। सामान्य वन-पीस की तुलना में इसका पैटर्न बेहद अलग है। कमर के नीचे इसमें खूब सिलवटें हैं, जो कि इसे बेहद आकर्षक बना रही हैं। फूल लूज स्लिव्स होने के बावजूद बाहों के यहां से भी इसे लूज पैर्टन दिया गया है। कमर पर नॉट पैर्टन है जो कि ड्रेस से ही जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
3 of 8
ड्रेस से मेल खाते हुए रंग की उन्होंने नेलपेंट लगा रखी है
- फोटो : instagram
पैरों में पहनी है पारदर्शी हाई हील्स
शिल्पा शेट्टी ने पैरों में पारदर्शी हाई हील्स पहनी हैं जो कि बहुत ही खूबसूरत हैं। ड्रेस से मेल खाते हुए रंग की उन्होंने नेलपेंट लगा रखी है। हमेशा की तरह चेहरे पर मुस्कराहट रखकर वे अपने इस लुक को पूरा कर रही हैं।
4 of 8
हेयर स्टाइलिस्ट ने सेंटर पार्टिंग करके सेट किया है
- फोटो : social media
सेंटर पार्टिंग करके सेट किए हैं बाल
शिल्पा के बालों को हेयर स्टाइलिस्ट ने सेंटर पार्टिंग करके सेट किया है। बालों को आगे की तरफ ले रखा है। बालों में लेयर्स एकदम स्वष्ट दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
5 of 8
राज कुंद्रा ने तो उनसे भांगड़ा करने तक की बात कही है
- फोटो : Insatagram- @rajkundra9
गो- ग्रीन थीम के प्रति फैला रही हैं जागरूकता
शिल्पा जहां अपने इस पार्टीवियर आउटफिट में मस्ती और डांस के मूड में नजर आ रही हैं। वहीं वे अपने हैशटैग्स से गो ग्रीन थीम के प्रति भी जागरूकता फैलाने का प्रयत्न कर रही हैं। शिल्पा के इस लुक पर राज कुंद्रा ने तो उनसे भांगड़ा करने तक की बात कही है क्योंकि शिल्पा खुद भी इसी पोज में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
6 of 8
लाइट्स के साथ बहुत अच्छे प्रयोग किये हैं
- फोटो : Insatagram- @theshilpashetty
विजुअल अफेयर्स ने किया है फोटोशूट
शिल्पा का लेटेस्ट फोटोशूट इसलिए भी बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि विजुअल अफेयर्स ने उसमें लाइट्स के साथ बहुत अच्छे प्रयोग किये हैं जिससे कि एक अच्छा बैकग्राउंड बन सका है। हेयर स्टोरीज बाय सीमा द्वारा उनके बालों को संवारा गया है, संजना बत्रा ने उन्हें यह लुक दिया है, श्वेता कपूर द्वारा आउटफिट डिजाइन किया गया है। जूलरी वायंगे विंटेज द्वारा डिजाइन की गई है।
विज्ञापन
7 of 8
उन्होंने काली डोरी भी पहन रखी है
- फोटो : सोशल मीडिया
पार्टी वियर जूलरी पहनी है
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने जूलरी के रूप में गले में सुनहरा डबल चेन वाला नेकपीस पहना है जो कि उनके ड्रेस के अनुसार ही है और पार्टी वियर लुक दे रहा है और अपने दाहिने पैर में उन्होंने काली डोरी भी पहन रखी है जो कि अलग ही नोटिस में आ रही है।
नाक को हाइटलाइट करने के साथ ही आंखों में लैंस पहने हैं।
- फोटो : अमर उजाला
ऐसा है शिल्पा का मेकअप
पार्टी लुक के अनुसार शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने ब्राइट आई शेड लगाया है और आई- ब्रो को हाइलाइट किया है। नाक को हाइटलाइट करने के साथ ही आंखों में लैंस पहने हैं। आंखों में मस्करा और खूबसूरत सा लिपशेड उनके मेकअप को पूरा कर रहा है।