फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिखर धवन की पत्नी हर वक्त पहने रहती हैं टोपी, फैंस के हजार बार पूछने पर खोली थी सच्चाई

Thu, 09 May 2019 12:12 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Shikhar Dhawan Ayesha Mukherjee
दिल्ली के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन की पत्नी आयशा धवन आत्मनिर्भर महिला हैं, जिन्होंने कभी अपनी जिंदगी के फैसले किसी और को तय नहीं करने दिए। एक शौकिया मुक्केबाज होने के अलावा, वह फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं और खुद को फिट रखने के लिए रोजाना ट्रेनिंग करती हैं। इसके अलावा आयशा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह हमेशा फैंस के सवालों के बेझिझक जवाब देकर उनके साथ जुड़ने की कोशिश करती हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
shikhar dhawan and his family
आयाशा ज्यादातर मैच में अपने पति की हौसलाअफजाई के लिए मैदान पहुंचती हैं। अक्सर देखा गया है जब भी आयशा कहीं नजर आती हैं तो वह हमेशा टोपी पहने होती हैं। फिर चाहे वह पति का मैच देखने आईं हो या परिवार संग कहीं स्पॉट हुईं हो।
विज्ञापन

3 of 8
shikhar dhawan
हमेशा टोपी पहनने को लेकर आयशा से कई बार सावाल पूछे जाते रहे हैं। आयशा ने एक बार कुछ तस्वीरों को इंस्टा पर शेयर करते हुए अपने फैंस को इसका जवाब दिया था। आयशा ने अपने इस पोस्ट में लिखा था- मुझसे बहुत सारे लोग इस बारे में सवाल कर चुके हैं कि मैं हमेशा टोपी क्यों पहने रखती हूं। इसका जवाब आखिरकार मैं आपको आज दे रही हूं।
 

4 of 8
शिखर धवन
आयाशा ने आगे लिखा- मैं अपना समय फालतू सोचने और फैसले लेने में बर्बाद नहीं करती हूं। मेरी जिंदगी में जो चीज सबसे ज्यादा जरूरी हैं मैं सिर्फ उन्हीं के लिए प्रयास करती हूं। मुझे फिट रहना पसंद है, इसलिए मैं फिटनेस पर काफी ध्यान देती हूं।
 
विज्ञापन

5 of 8
shikhar dhawan and Ayesha Dhawan
फिटनेस ट्रेनिंग के बाद मुझे अपने परिवार की भी देखरेख करनी होती है। मैं घर के काम खुद ही करती हूं, खाना बनाना से लेकर सफाई, बच्चों को स्कूल छोड़ना, बिजनेस का काम करना, बच्चों के साथ खेलना और अपने यू-टयूब अकाउंट के लिए वीडियोज भी बनाती हूं।
विज्ञापन

6 of 8
shikhar dhawan and Ayesha Dhawan
आयशा ने अगले पोस्ट में लिखा- इतने कामों के बाद मैं अपना समय बालों को संवारने में बर्बाद नहां करती। मेरे लिए बालों को संवारना टाइम की बर्बादी है। इसकी बजाय मैं वो करती हूं जो उस समय मेरे लिए जरूरी होता है। मैं अपनी जिंदगी को बतौर एक पेरेंट और व्यवसायी देखती हूं जहां मैैं अपनी क्षमताओं और समय का सही इस्तेमाल करती हूं। हर किसी की तरह मेरे पास भी दिन में 24 घंटे होते हैं, जिसमें मैंने खुद के लिए अपने काम तय किए हैं।
 
विज्ञापन

7 of 8
shikhar dhawan and ms dhoni
आयशा ने अपनी पोस्ट में आगे फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग और स्टीव जॉब्स जैसे लोगों का उदाहरण देते हुए लिखा कि वो भी अपना समय ऐसी बातों पर खर्च नहीं करते हैं। वो अपनी शक्ति और अपना समय बाकि कामों के लिए बचा कर रखते हैं।
 
विज्ञापन

8 of 8
Shikhar dhawan
बता दें, आयशा मेलबर्न की रहने वाली ब्रिटिश बंगाली हैं। शिखर से उम्र में वह 10 साल बड़ी हैं। जब शिखर उनकी जिंदगी में आए, उस समय वह पहले से शादीशुदा थी और दो बच्चों की मां थी। साल 2012 में आयशा और शिखर शादी कर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें